फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बारिश के बाद सेक्टर-26 की मंडी पहुंचे अधिकारी, मिले गंदगी के बड़े-बड़े ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चंडीगढ़। बारिश के बाद सेक्टर-26 स्थित मंडी की जमीनी हकीकत का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को कृषि सचिव हरि कालीकट के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने मंडी का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान मंडी में फैली गंदगी और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था को देखते हुए अधिकारियों ने इसे एक गंभीर समस्या माना और सुधार के लिए तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि मंडी में सफाई की स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है। हर दिन मंडी से करीब 20 से 25 टन कचरा उठाया जाता है, लेकिन इसके बावजूद जगह-जगह गंदगी और कूड़े के ढेर नजर आए। इस पर मंडी समिति के प्रशासक ने बताया कि दुकानदारों और विक्रेताओं का सहयोग आवश्यक है, तभी सफाई व्यवस्था को बेहतर किया जा सकता है। उन्होंने जानकारी दी कि मंडी में 120 लीटर क्षमता वाले कूड़ेदान लगाए जा रहे हैं और अगले सप्ताह तक ये सभी स्थापित कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही मंडी के अलग-अलग हिस्सों में फ्लेक्स बोर्ड लगाकर लोगों को सफाई और कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया जा रहा है। कृषि सचिव ने मंडी के दुकानदारों और प्रतिनिधियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और कहा कि एक राउंड टेबल मीटिंग आयोजित की जाएगी, जिसमें एसोसिएशन के सदस्य अपने सुझाव साझा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क मरम्मत और सीवरेज व्यवस्था की समस्या भी बड़ी
चीफ इंजीनियर के साथ हुई बैठक में सड़क मरम्मत और सीवरेज व्यवस्था की समस्याएं भी सामने आईं। अधिकारियों ने इन समस्याओं को दूर करने के लिए एक व्यापक योजना बनाने के निर्देश दिए। साथ ही जलभराव से बचने के लिए ड्रेनेज सिस्टम तैयार करने की जिम्मेदारी भी चीफ इंजीनियर को सौंपी गई। बोर्ड के सचिव ने अनाज मंडी और सब्जी मंडी एसोसिएशनों को संयुक्त बैठकें आयोजित करने और एक साझा एक्शन प्लान तैयार करने की सलाह दी ताकि सफाई जैसी समस्याओं का समाधान निकाला जा सके। उन्होंने मंडी समिति को निर्देश दिए कि वे 160 लीटर क्षमता वाले अतिरिक्त कूड़ेदान जल्द उपलब्ध कराएं और सफाई ठेकेदार को हर दिन क्षेत्र की सफाई, कचरे को अलग-अलग करते और समय पर कचरा उठाने की सख्त हिदायत दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें