फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएलएस थ्री नहीं हुआ इंस्टाल, कोहरे के दौरान कैसे उतरेंगे विमान?

Sun, 06 Nov 2016 01:11 AM IST
योगेंद्र त्रिपाठी/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर घना कोहरा - फोटो : File Photo
विज्ञापन
इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आईएलएस थ्री फरवरी माह तक इंस्टाल होने की संभावना नहीं है। ऐसे में अगर कोहरा या धुंध छाया तो नवंबर माह में ही दिन में भी विमानों की लैंडिंग में मुश्किल आएगी। मौसम विभाग के मुताबिक चंडीगढ़ में 15 नवंबर से धुंध के आसार बन रहे हैं। 
विज्ञापन


 इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रोजाना करीब पांच हजार यात्री सफर करते हैं। आईएलएस थ्री को इंस्टाल करने का प्रपोजल फरवरी 2017 के बाद का है। अगर यह इंस्टाल नहीं हुआ तो कोहरे और धुंध के दौरान विमानों के उतरने में परेशानी होगी। ऐसे में सर्दी के मौसम में इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट कैसे लैंड करेंगी। रात क्या दिन में ही फ्लाइट्स के लिए उतना मुश्किल हो जाएगा। 

इंटरनेशनल एयरपोर्ट को 1400 करोड़ रुपये में बनाने केबाद हाईकोर्ट के दबाव में शारजाह और दुबई की इंटरनेशनल फ्लाइट सितंबर से  शुरू कर दी गई। अब सवाल यह उठ रहा है कि दिल्ली की तरह अगर चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर धुंध होगी तो यहां से फ्लाइट का संचालन कैसे संभव हो पाएगा। गर आईएलएस थ्री इंस्टाल हो ेजाता है तो 2000 मीटर तक जीरो विजुबिलिटी में भी फ्लाइट लैंड हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ में 15 नवंबर से कोहरा पड़ने की संभावना जता रहा मौसम विभाग

चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट - फोटो : File Photo
22 डोमेस्टिक और दो इंटरनेशनल फ्लाइट्स का संचालन
 इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अभी तक इसकेलिए कोई पुख्ता प्लान नहीं बनाया गया है। शहर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 22 डोमेस्टिक और 2 इंटरनेशनल फ्लाइट संचालित होती है। यहां से विमानन कंपनी  इंडिगो, जेट एयरवेज, गो एयर, स्पाइस जेट, विस्तारा,  एयर इंडिया और एयर एशिया फ्लाइट ऑपरेट करती हैं। यहां से दिल्ली मुंबई, बंगलूरू, श्रीनगर के अलावा दुबई,  शारजाह के लिए भी फ्लाइट्स हैं। 

40 दिन का ही जारी हुआ है शेड्यूल 
 इंटरनेशनल  एयरपोर्ट से फ्लाइट का शेड्यूल 30 अक्तूबर से दस दिसंबर तक केलिए जारी किया गया है। इस नए शेड्यूल में सुबह के समय फ्लाइट लेट आ रही हमै। अब ठंड बढ़ने के साथ ही जब 15 नवंबर के बाद चंडीगढ़ और आसपास के इलाके में धुंध और कोहरा छाया रहेगा तो विमान कैसे लैंड कर पाएंगे। अभी चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कैट - 1 इंस्टाल किया गया है। वहीं आईएलएस टू और थ्री को इंस्टाल किए जाने की योजना है।

 आईएलएस टू और थ्री को फरवरी के बाद इंस्टाल किया जाएगा। एयरपोर्ट से उड़ान केे लिए फिर से दस दिसंबर के बाद नया शेड्यूल जारी किया जाएगा। - सुनील दत्त, सीईओ, इंटरनेशनल एयरपोर्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें