फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार पर बरसे माकपा नेता येचुरी, बोले- देश में है अघोषित आपातकाल

Sun, 06 Nov 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
d - फोटो : BBC
विज्ञापन
भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद सीता राम येचुरी ने कहा कि भाजपा सरकार के पास किसानों व जवानों को देने के लिए पैसे नहीं हैं। 
विज्ञापन


लेकिन इसी सरकार ने अपने कार्यकाल में पूंजीपतियों को 12 लाख करोड़ रुपये की राशि दी है। साथ ही ऋण ना चुकाने पर पूंजीपतियों की 6 लाख करोड़ रुपये की राशि का ब्याज माफ किया है। 

वहीं फसलों की कीमत एवं उचित पेंशन ना मिलने पर किसान व जवान आत्महत्याएं कर रहे हैं। कैथल में पार्टी के तीन दिवसीय सामाजिक प्लेनम में भाग लेने पहुंचे येचुरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आज देश के हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'पीएम देश-विदेश में तरक्की का खोखला ढिंढोरा पीटा जा रह है'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
वहीं पीएम सहित भाजपा द्वारा देश-विदेश में देश की तरक्की का खोखला ढिंढोरा पीटा जा रह है। टीवी व अखबारों पर पाबंदी लगाई जा रही है। अघोषित आपातकाल का माहौल बना हुआ है। 

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर हो या देश का कोई विश्वविद्यालय, राष्ट्रवाद, सांप्रदायिकता के चलते फूट डालने का माहौल बनाकर चुनाव में उसका लाभ उठाने का प्रयास किया जा रहा है। देश में औद्योगिक विकास माइनस 2 प्रतिशत है। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य तक नहीं मिल रहा। जबकि पूर्व सैनिक पेंशन ना मिलने पर आत्महत्याएं कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि माकपा द्वारा पूरे देश में पूंजीवादी व्यवस्था को बदलने का काम किया जा रहा है। जिसके लिए 2 नवंबर से चार कोनों से 4 जत्थे निकाले जा रहे हैं। जो 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंचेंगे। जहां किसानों की समस्याओं को उठाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें