फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीर से निकला 750 ग्राम सोना!: अमृतसर के एयरपोर्ट पर पकड़ा गया यात्री, ऐसी जगह छिपाकर लाया कि सब हो गए हैरान

Tue, 15 Aug 2023 09:20 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

जांच के दौरान आरोपी से जब्त तीनों कैप्सूलों का कुल वजन 1054 ग्राम पाया गया। उन्हें खोलने पर उनके अंदर से 750 ग्राम सोना मिला, जिसकी बाजार में कीमत 45 लाख 22 हजार रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
बरामद हुआ सोना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर में श्रीगुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर तैनात कस्टम अधिकारियों ने सोमवार को शारजाह से लौटे एक यात्री से 45 लाख 22 हजार रुपये कीमत का अवैध सोना पकड़ा। इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई1428 से आए इस यात्री ने कैप्सूलों में छुपाकर सोना तस्करी का प्रयास किया था। कस्टम कमिश्नरेट ने इस यात्री के खिलाफ कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

कस्टम प्रवक्ता के मुताबिक 14 अगस्त को इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट संख्या 6ई1428 ने शारजाह से उड़ान भरने के बाद अमृतसर के एसजीआरडी एयरपोर्ट पर लैंड किया। इस फ्लाइट से आए यात्रियों के सामान की चैकिंग के दौरान एक यात्री की व्यक्तिगत जांच के दौरान उसके कब्जे से तीन कैप्सूल बरामद हुए। यह यात्री उक्त कैप्सूलों को अपनी गुदा में छुपाकर शारजाह से भारत लाया था। 
विज्ञापन

जांच के दौरान आरोपी से जब्त तीनों कैप्सूलों का कुल वजन 1054 ग्राम पाया गया। उन्हें खोलने पर उनके अंदर से 750 ग्राम सोना मिला, जिसकी बाजार में कीमत 45 लाख 22 हजार रुपये बताई जा रही है। कस्टम अधिकारियों ने यात्री से मिले इस अवैध सोने को जब्त कर लिया और उसके खिलाफ कस्टम एक्ट 1962 की धारा 110 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें