पंजाब में अवैध तरीके से बसी कालोनियों और प्लॉटों को रेगुलर करवाने के लिए जो लोग आवेदन करेंगे। उनका काम 15 दिनों में पूरा होगा। लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। यह आदेश पंजाब हाउसिंग एंड अर्बन विभाग के मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने सोमवार को दिए। इस दौरान वह विभाग के अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने इस संबंध में सभी अथॉरिटीज को भी आदेश दिए हैं।
बैंक और सेवा केंद्रों के जरिए होगा आवेदन
जानकारी के मुताबिक प्लॉटों और कालोनियों को रेगुलर करवाने के लिए पुडा ने एचडीएफसी बैंक से एमओयू साइन किए है। जहां पर लोग अपने एप्लीकेशन फार्म दे पाएंगे। उन्होंने बैंकों से कहा कि लोगों के लिए सहायता काउंटर भी बनाए। इसके अलावा सेवा केंद्रों में भी यह काम हो पाएगा।