फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: गांधी को समझना है तो आइए गांधी स्मारक भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-16 स्थित गांधी स्मारक भवन गांधीजी के विचारों और जीवन से जुड़ी जानकारी का प्रमुख केंद्र है। इसका उद्घाटन 2 अक्टूबर 1962 को तत्कालीन उप राष्ट्रपति जाकिर हुसैन ने किया था। यहाँ गांधी संग्रहालय में उनके जीवन से संबंधित फोटो और ऐतिहासिक सामान रखा गया है।
विज्ञापन

गांधी स्मारक भवन में पुस्तकालय में 1700 किताबें, समाचार पत्र और पत्रिकाएं उपलब्ध हैं। वाचनालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए 70 सीटों की व्यवस्था है। छात्रों और अन्य आगंतुकों के लिए यह ज्ञान का महत्वपूर्ण केंद्र है।
साथ ही, भवन में प्राकृतिक चिकित्सा और योग केंद्र भी कार्यरत है। यहाँ मिट्टी और जल चिकित्सा, वैज्ञानिक मालिस, आहार परामर्श आदि के माध्यम से मोटापा, मधुमेह, जोड़ों का दर्द और महिलाओं के रोगों का उपचार किया जाता है। प्राकृतिक चिकित्सा और योग में 3.5 साल का डिप्लोमा कोर्स भी उपलब्ध है। समय-समय पर गांधीजी के विचारों पर सेमिनार और सम्मेलन आयोजित कर लोगों को प्रेरित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें