फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: मास्क पहनकर चलिए जनाब, सादे कपड़े में अफसर काट रहे चालान

Sat, 04 Jul 2020 11:03 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • 17 स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट, नायब तहसीलदार को किया अधिकृत
  • सभी थानों के एसएचओ समेत इन अधिकारियों को सौंपी है चालान बुक
विज्ञापन
चालान काटते हुए प्रशासनिक अधिकारी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूटी प्रशासन शहर में बिना मास्क घूमने वालों पर काफी सख्त है। अब शहर में सिर्फ पुलिस ही नहीं बल्कि चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों को भी यह पावर दे दी गई है कि वह शहर भर में घूमकर मास्क पहनने के नियमों को तोड़ने वाले लोगों पर कार्रवाई कर सकें। ऐसे में अब बिना मास्क वाले लोगों का चालान अफसर भी काट सकेंगे। 

विज्ञापन


सभी पुलिस थानों के एसएचओ सहित चंडीगढ़ प्रशासन ने 17 स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट, नायब तहसीलदार को भी चालान बुक सौंप दी है ताकि वह भी अपने-अपने इलाके में मास्क नहीं पहनने वाले, सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों को तोड़ने वाले, सड़क पर थूकने वाले और होम क्वारंटीन के नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर कार्रवाई कर सकें। 

यह सभी स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट एसडीएम के अधीन कार्य करेंगे। मास्क नहीं पहनने वालों पर कार्रवाई के लिए प्रशासन ने सभी स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की ड्यूटी भी लगा दी है, जो शहर के विभिन्न हिस्सों में जाकर चालान काटने का काम शुरू कर चुके हैं। प्रशासन के यह अधिकारी सादे कपड़ों में होते हैं और मौके पर वह अपने साथ कुछ पुलिस कर्मियों को भी रखते हैं। 
विज्ञापन


मास्क नहीं पहनने पर है जुर्माने का प्रावधान
अगर कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थल पर बिना मास्क के दिखाई देता है तो उस पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाता है। अगर कोई मौके पर 500 रुपये का जुर्माना भर देता है तो ठीक नहीं तो फिर उस पर आईपीसी 188 के तहत मामला दर्ज किया जाता है। गौरतलब है कि सार्वजनिक स्थल पर थूकने पर और सोशल डिस्टेंसिंग के नियम तोड़ने पर भी 500 रुपये जुर्माना है जबकि होम क्वारंटीन के नियम तोड़ने पर 2000 रुपये के जुर्माने का प्रावधान है।

दो दिन में 132 लोगों के चालान, पुलिस ने वसूले 66 हजार रुपये
चंडीगढ़ में मास्क न लगाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त हो गई है। बीते 2 दिनों में पुलिस ने मास्क न लगने वाले 132 लोगों का चालान किया है। इन लोगों से पुलिस ने 66 हजार रुपये वसूल किए हैं। पुलिस विभाग के अनुसार, कोरोना महामारी के दौरान लोगों को सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने व मास्क लगाने की लगातार अपील की जा रही है ताकि कोरोना की चेन को बढ़ने से रोका जा सके लेकिन कुछ लोग नहीं मान रहे हैं। मास्क न लगाने वालों का 500 रुपये का चालान काटा जा रहा है। पुलिस के अनुसार रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक शहर में नाइट कर्फ्यू लागू है। ऐसे में नियम तोड़ने वाले 10 लोगों का आईपीसी की धारा 188 के तहत चालान किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें