फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ गिरने पर हादसा होता है, तो अधिकारी की जिम्मेदारी तय हो: सीनियर डिप्टी मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के सीनियर डिप्टी मेयर दलीप शर्मा और आम आदमी पार्टी की पार्षद तरुणा मेहता ने प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित को पत्र लिखकर शहर भर में सूखे पेड़ों का व्यापक सर्वे कर कटवाने की मांग की है। हालांकि कार्मल कॉन्वेंट में हादसे के बाद नगर निगम और प्रशासन की ओर से सूखे व मृत पेड़ों का सर्वे शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

दलीप शर्मा ने लिखा है कि स्कूल में पेड़ गिरने से बच्ची की मौत प्रशासन के संबंधित विभाग की विफलता को दर्शाती है। इस पर तुरंत संज्ञान लेने की जरूरत है। सड़कों के किनारे और लोगों के घरों के प्रांगण व बाहर बहुत से पुराने और बड़े पेड़ हैं। इनमें से कई कभी भी गिर सकते हैं। इससे जान-माल का नुकसान हो सकता है। कहा कि जनवरी में सेक्टर-26 की आंगनबाड़ी में एक बड़ा सफेदे का पेड़ गिर गया था, जिससे दीवार टूट गई थी व बिजली के तार भी इसकी चपेट में आ गए थे। वहां से गुजरने वाले लोग बाल-बाल बचे। उन्होंने प्रशासक से अनुरोध किया कि शहर में सफेदे के पेड़ों की कटाई की जाए, ताकि ये भविष्य में किसी के लिए खतरा न बन जाएं। उन्होंने पुराने, बड़े और सूखे पेड़ों की पहचान करने के लिए सर्वे करने का अनुरोध किया है।
सभी सूखे पेड़ों का सर्वे करके उन्हें काटा जाए : मेहता
वार्ड-18 की पार्षद तरुणा मेहता ने प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित को पत्र लिखकर मांग की है कि शहर के सभी पुराने व सूखे पेड़ों का सर्वे कर उन्हें काटा जाना चाहिए। लिखा है कि उनके वार्ड नं-18 (सेक्टर-20 व 30) में पांच से अधिक शिक्षण संस्थान, एक बीएड कॉलेज और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। इन भवनों के परिसरों में सफेदे के पेड़ उगे हुए हैं। उन्हें डर है कि इन पेड़ों के गिरने से किसी भी वक्त कोई घटना हो सकती है। इसके अलावा घरों के परिसर में कई बड़े पेड़ हैं। इनके कारण घरों की दीवारों में दरारें आ गई हैं। इसके साथ ही इन पेड़ों ने घरों में सीवरेज लाइन को ब्लॉक कर दिया है, जिस पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को समय रहते इस संबंध में उचित कदम उठाने की जरूरत है, ताकि भविष्य में ऐसा कोई हादसा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें