फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IED मामला: अमृतसर पहुंचे ADGP, बोले- पुलिस टीमें कई राज्यों में भेजी गईं, जल्द होगा खुलासा

Wed, 17 Aug 2022 12:33 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

एडीजीपी ने कहा कि पुलिस अधिकारी की बोलेरो में लगाई गई आईईडी का वजन दो किलो 500 ग्राम है। इसमें लगभग दो किलो आरडीएक्स मिला है। उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस की टीमें अलग-अलग राज्यों में भेजी गई हैं।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते एडीजीपी आरएन ढोके। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर में आईईडी मिलने के बाद पुलिस सतर्क है। बुधवार को एडीजीपी आरएन ढोके (सुरक्षा) घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके का मुआयना करने के बाद बताया कि आईईडी के तार सीमा पार आतंकवादियों से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच गहराई से की जा रही है और एसआई दिलबाग सिंह को पूर्व में मिली धमकियों का रिकॉर्ड भी मंगवाया गया है। 

विज्ञापन


एडीजीपी ने कहा कि पुलिस अधिकारी की बोलेरो में लगाई गई आईईडी का वजन दो किलो 500 ग्राम है। इसमें लगभग दो किलो आरडीएक्स मिला है। उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस की टीमें अलग-अलग राज्यों में भेजी गई हैं। बहुत जल्द पुलिस आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लेगी।
 
 
 

आईईडी का वजन करीब 2.5 किलोग्राम है। तरनतारन में इसी तरह की आईईडी बरामद की गई थी। वह पाकिस्तान से आई थी। हम एक संदिग्ध आतंकी के एंगल से जांच कर रहे हैं। कई टीमें तैनात। आरएन ढोके, एडीजीपी, सुरक्षा।

विज्ञापन

 

मेरी कार के नीचे बम रखा गया था। मेरे कार क्लीनर ने मुझे इसकी सूचना दी। सीसीटीवी फुटेज में दो आदमी मेरी कार के नीचे रात करीब दो बजे कुछ डालते दिख रहे हैं। मैंने उग्रवाद के दौरान काम किया है और इसलिए उन्होंने इसे रखा। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सब-इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें