फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

whatsapp ने खोला राज, मरने वाला कौन?

Thu, 26 Mar 2015 07:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया एप व्हाट्सएप के माध्यम से सड़क हादसे में मारे गए एक अज्ञात युवक की पहचान हुई। मरने वाला युवक हिमाचल का रहने वाला था।
विज्ञापन


बीते 21 मार्च को बठिंडा में भुच्चो रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई थी। उसकी पहचान नहीं हो पाई। एक समाजसेवी संस्था ने अपनी ओर से सोशल साइट व्हाट्सऐप पर मृतक युवक की तस्वीर जारी कर लोगों से इसे आगे शेयर करने और जानकारी संबंधी अपील की। लोगों की ओर से संस्था की इस अपील को गंभीरता से लिया गया। कई राज्यों के लोगों ने पोस्ट को सही जांचने के लिए संस्था के नंबरों पर भी संपर्क किया।
विज्ञापन


बाद में व्हाट्सऐप के माध्यम से मृतक युवक की पहचान सुरेश कुमार (27 वर्ष) निवासी गांव कलुहा (हिमाचल) के तौर पर हुई है। सिविल अस्पताल में पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि सुरेश तीन साल पहले गांव से बठिंडा काम के लिए पहुंचा था।
विज्ञापन


लेहरा मौहब्बत के समीप एक अहाते में काम करता था। थाना नथाना पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें