फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: शॉर्क टैंक की तर्ज पर हरियाणा में शुरू हुआ आइडियाथॉन हरियाणा

विज्ञापन
विज्ञापन
22 जिलों में आयोजित होगी प्रतियोगिता, रजिस्ट्रेशन शुरू
विज्ञापन

चंडीगढ़। युवाओं में नवाचार और उद्यमिता विकसित करने के लिए हरियाणा सरकार ने मशहूर कार्यक्रम शॉर्क टैंक की तर्ज पर आइडियाथॉन हरियाणा शुरू किया है। इसमें आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों के वर्तमान व पास आउट विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं। इसमें छात्रों को स्टार्टअप के लिए नए विचार (आइडियाज) देने होंगे। प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले युवाओं को इनामी राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं, इन आइडियाज को निवेशकों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि पसंद आने पर इसमें निवेश किया जा सके। प्रदेश सरकार फंड ऑफ फंड भी बनाएगी ताकि राज्य सरकार भी अच्छे आइडिया पर निवेश कर सके। इस मौके पर हरियाणा यूथ एम्पावरमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने तकनीकी संस्थानों के प्रधानाचार्यों को आह्वान किया कि वे अपने-अपने संस्थान में आइडियाथॉन हरियाणा प्रतियोगिता के बारे में सेमिनार आयोजित करें और युवाओं को अधिक से अधिक भागीदारी करने के लिए प्रेरित करें।

पोर्टल पर 20 अक्तूबर से रजिस्ट्रेशन शुरू
प्रतियोगिता के लिए आधिकारिक पोर्टल : http://ideathonharana.in/ पर 20 अक्तूबर से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। यह पोर्टल पांच नवंबर तक खुला रहेगा। पोर्टल पर फॉर्म हिंदी व अंग्रेजी भाषाओं में दिया। यह प्रतियोगिता हरियाणा के सभी 22 जिलों के युवाओं के लिए शुरू की गई है। हरियाणा कौशल विकास मिशन (एचएसडीएम) के मिशन डायरेक्टर विवेक अग्रवाल ने बताया कि पंजीकरण में आसानी के लिए सभी जिलों को सात जोन में विभाजित किया है। प्रत्येक जोन में तीन अव्वल विजेताओं को पुरस्कार दिये जाएंगे। इस प्रकार कुल 21 पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजेताओं को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे
पुरस्कार वितरण में प्रत्येक जोन के लिए स्वर्ण, रजत और कांस्य पुरस्कार के रूप में क्रमशः 31,000 रुपये, 21,000 रुपये और 11,000 रुपये के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। आइडियाथॉन हरियाणा में पंजीकरण के बारे विस्तृत जानकारी उक्त पोर्टल पर भी उपलब्ध है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि युवाओं को रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया समझाने के लिए पोर्टल पर कुछ वीडियो भी अपलोड किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें