फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा का रिश्वत कांड: IAS विजय दहिया को बड़ा झटका, पंचकूला अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत याचिका

Wed, 03 May 2023 04:58 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)

सार

हरियाणा रोजगार कौशल निगम में बिल पास करवाने की एवज में रिश्वत लेने की आरोपी पूनम चोपड़ा को हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था। उससे रिश्वत के पांच लाख रुपये पकड़े गए थे। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा कौशल विकास मिशन के रिश्वत मामले में आईएएस विजय दहिया की अग्रिम जमानत याचिका पंचकूला की एक अदालत ने खारिज कर दी है। पिछली सुनवाई के दौरान एंटी करप्शन ब्यूरो की ओर से दर्ज एफआईआर में प्रदेश के वरिष्ठ आईएएस विजय दहिया को पंचकूला के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय से दो दिन की अंतरिम जमानत मिली थी। केस में नाम आने के बाद विजय दहिया ने अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी। 

विज्ञापन


हरियाणा रोजगार कौशल निगम में बिल पास करवाने की एवज में रिश्वत लेने की आरोपी पूनम चोपड़ा को हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था। उससे रिश्वत के पांच लाख रुपये पकड़े गए थे। शिकायतकर्ता रिंकू मनचंदा ने ब्यूरो को दी शिकायत में बताया था कि आयुक्त विजय दहिया से व्हाट्सएप पर पूनम चोपड़ा ने उसके सामने बात की थी और उसके बाद मैंने अपनी 40 लाख रुपये की पेमेंट लेने के लिए एडवांस में दो लाख रुपये दे दिए थे। जिस दिन पूनम चोपड़ा को बकाया तीन लाख रुपये देने आया तो उस दिन भी उसने मेरे सामने विजय दहिया से बात की। पूनम चोपड़ा ने उसे बताया कि दो लाख पहले और तीन लाख रुपये अब आ गए हैं। इसके बाद ब्यूरो ने मौके पर महिला को गिरफ्तार कर लिया था। पूनम चोपड़ा का मोबाइल भी कब्जे में लिया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें