फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: सलाहकार राजीव वर्मा को मिली हाउसिंग बोर्ड के CEO की जिम्मेदारी, अभी तक गृह सचिव देख रहे थे कामकाज

Sun, 11 Feb 2024 02:28 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

राजीव वर्मा 1992 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले पुड्डूचेरी में बतौर मुख्य सचिव नियुक्त थे। वह कंप्यूटर साइंस में एमटेक हैं। 2013 से 2017 तक रक्षा विभाग में बतौर संयुक्त सचिव और 2012 से 2013 तक चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक और परिवहन सचिव के तौर पर भी सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन
सलाहकार राजीव वर्मा। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के प्रशासक के नवनियुक्त सलाहकार राजीव वर्मा को रविवार को चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर की जिम्मेदारी भी दी गई है। इससे पहले यह जिम्मेदारी गृह सचिव नितिन कुमार यादव के पास थी। बता दें कि जो प्रशासक का सलाहकार होता है, उसे चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर की जिम्मेदारी दी जाती है। कुछ सालों से यह प्रथा चल रही है। हालांकि इससे पहले चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड का अलग सीईओ होता था।

विज्ञापन


पिछले सोमवार को ही 1992 बैच के आईएएस अधिकारी राजीव वर्मा को चंडीगढ़ में प्रशासक के नए सलाहकार के तौर पर नियुक्त किया गया था। चंडीगढ़ के पूर्व एडवाइजर धर्मपाल 31 अक्तूबर को सेवानिवृत्त हो गए थे। तब से यह शीर्ष पद खाली चल रहा था। इस दौरान यूटी के गृह सचिव नितिन कुमार यादव सलाहकार का प्रभार देख रहे थे।

आईएएस राजीव वर्मा मूलत: उत्तर प्रदेश के हैं। इससे पहले पुड्डूचेरी में बतौर मुख्य सचिव नियुक्त थे। वह कंप्यूटर साइंस में एमटेक हैं। उन्होंने स्नातक यूनिवर्सिटी ऑफ रुड़की से की है। 2022 में पुड्डूचेरी में नियुक्ति से पहले राजीव वर्मा नई दिल्ली में प्रधान सचिव और वित्तायुक्त के पद पर रह चुके हैं। जानकारी के अनुसार उन्होंने 2013 से 2017 तक रक्षा विभाग में बतौर संयुक्त सचिव और 2012 से 2013 तक चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक और परिवहन सचिव के तौर पर भी सेवाएं दी हैं। इसके अलावा वह गोवा में संयुक्त सचिव खेल एवं स्वाथ्य और सचिव उर्जा भी रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें