फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: लोगों को समर्पित गोइंदवाल साहिब थर्मल प्लांट, अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने दी सौगात

Sun, 11 Feb 2024 01:52 PM IST
ajay kumar डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब के सीएम भगंवत मान और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को पंजाब की जनता को बड़ी सौगात दी। दोनों नेताओं ने गोइंदवाल साहिब थर्मल प्लांट जनता को समर्पित किया। इस प्लांट को हाल ही में पंजाब सरकार ने निजी कंपनी जीवीके पावर से खरीदा है।
विज्ञापन
पंजाब सीएम भगवंत मान और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल। - फोटो : आम आदमी पार्टी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के सीएम भगवंत मान और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने तरनतारन स्थित गोइंदवाल साहिब थर्मल प्लांट को जनता को समर्पित किया। पंजाब सरकार ने एक निजी कंपनी से इस धर्मल प्लांट को 1080 करोड़ में खरीदा है। 540 मेगावाट क्षमता के प्लांट का नाम श्रीगुरु अमरदास थर्मल प्लांट रखा गया है। झारखंड में पंजाब की कोयले की खान है, जहां से कोयला आएगा और बिजली बनेगी। पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा कि बिजली आपूर्ति सरप्लस करने के लिए सरकार ने तरनतारन स्थित गोइंदवाल साहिब थर्मल प्लांट खरीदा है। पंजाब में सस्ती बिजली लोगों तक पहुंचाई जाएगी और इंडस्ट्री को भी बिजली सस्ती दी जाएगी।

इस प्लांट से मिलती थी सबसे महंगी बिजली

पंजाब सरकार ने एक जनवरी को 1080 करोड़ रुपये में प्राइवेट कंपनी जीवीके पावर के स्वामित्व वाला गोइंदवाल साहिब थर्मल पावर प्लांट खरीदा था। इस प्लांट से राज्य को सबसे महंगी 9-10 रुपये प्रति यूनिट बिजली मिलती थी। अब सरकार के अधीन आने पर 4-5 रुपये यूनिट बिजली मिलेगी। पंजाब के सीएम भगवंत मान गोइंदवाल साहिब थर्मल प्लांट के उद्घाटन में बतौर कलाकार शामिल हुए थे। यहां पर उन्होंने अपनी प्रस्तुति दी थी।

सलाना 300 करोड़ की होगी बचत

अब पावरकॉम झारखंड स्थित अपनी पछवारा खान से सस्ते दामों में उपलब्ध कोयले का इस थर्मल प्लांट में इस्तेमाल कर सकेगा। इससे बिजली उत्पादन के दाम घटेंगे। वर्तमान में इस थर्मल में 3.98 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली उत्पादन हो रहा है लेकिन अब भविष्य में यह घटकर प्रति यूनिट 3.40 रुपये रहने की संभावना है। इस थर्मल प्लांट से पंजाब को लगभग 300 करोड़ रुपये की सालाना बचत होगी। ताप बिजली घर के पास करीब 1100 एकड़ जमीन है। इसमें से 700 एकड़ जमीन प्रोजेक्ट के निर्माण में इस्तेमाल की जा चुकी है। करीब 400 एकड़ जमीन अभी पड़ी है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें