हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आईएएस अधिकारी अशोक खेमका का समर्थन करते हुए टिवटर पर दिल की बात लिखी है। अनिल विज ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि आईएएस अशोक खेमका को जल्द ही पोस्टिंग मिल सकती है। इसके लिए उन्होंने सीएम मनोहर लाल खट्टर से बातचीत की है। उन्होंने एक या दो दिन में पोस्टिंग का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
पोस्टिंग न मिलने पर खेमका ने किया था ट्वीट: गौरतलब है कि आईएएस अशोक खेमका ने 30 अप्रैल को ट्वीट किया था कि पिछले तीन महीने से पोस्टिंग और पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहा हूं। कम रैंक पद पर रहना अपमानजनक है।