फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व एसजीपीसी सदस्य पर जालसाजी का केस, हत्या की देता था धमकी

Sat, 22 Oct 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
पूर्व एसजीपीसी सदस्य पर जालसाजी का केस - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
शिरोमणि अकाली दल से पूर्व एसजीपीसी सदस्य हरजिंदर सिंह लललियां पर राजस्थान के रहने वाले एक व्यक्ति ने जालसाजी का केस दर्ज करवाया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसका किसी समय भी अपहरण करवाकर हत्या की जा सकती है।
विज्ञापन


क्योंकि पूर्व एसजीपीसी सदस्य हरजिंदर सिंह लललियां की मदद न केवल पुलिस कर रही है, बल्कि शिअद के बड़े नेता भी उसके साथ खड़े हैं। हरजिंदर सिंह निवासी राजस्थान ने प्रेसवार्ता कर बताया कि उनकी पुश्तैनी जमीन फिल्लौर तहसील के अधीन है। उनके पिता निर्मल सिंह की 2007 में मौत हो गई थी। इसके बाद जब जमीन का रिकॉर्ड पटवार खाने से चेक किया तो पाया कि सारी जमीन विरासत इंतकाल उनके भाई सुखविंदर सिंह के नाम पर निकल आया।

वहीं उनके पिता ने कोई वसीयत उसके भाई के नाम पर नहीं की थी। यह वसीयत फर्जी थी, जिसकी गवाही एसजीपीसी सदस्य हरजिंदर सिंह लललियां और नंबरदार बलविंदर सिंह ने डाली थी। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन किसी भी अधिकारी ने सुनवाई नहीं की है। क्योंकि हरजिंदर सिंह लललियां शिअद का जत्थेदार था और उसने पुलिस पर अपना प्रेशर डाल रखा था। इसलिए उसकी सुनवाई तक नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का आरोप, अपहरण करवा कत्ल कर सकता है शिअद नेता

- फोटो : Demo Pic
हरजिंदर सिंह ने आरोप लगाया है कि उन्होंने फर्जी वसीयत का मामला कोर्ट में दायर कर दिया है। अदालत के आदेश पर पुलिस ने पूर्व  एसजीपीसी सदस्य हरजिंदर सिंह लललियां, नंबरदार बलविंदर सिंह पर केस दर्ज कर लिया।

पुलिस ने मामला मजबूरी में दर्ज किया, क्योंकि अदालत के आदेश थे लेकिन गिरफ्तार किसी को भी नहीं किया गया। क्योंकि शिअद नेताओं पर पुलिस हाथ डालने से कतरा रही है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि वह गांव तक जाने से डर रहा है, क्योंकि पूर्व एसजीपीसी सदस्य लललियां उसका किसी समय भी अपहरण करवा सकता है।

वहीं पूर्व एसजीपीसी सदस्य हरजिंदर लललियां का कहना है कि यह मामला उस समय का है, जब वह गांव के सरपंच थे। उन्होंने इस मामले में गवाही दी थी क्योंकि वह सरपंच थे। उन्होंने गिरफ्तारी के लिए स्टे ले रखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें