फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पति-पत्नी और बच्ची की मौत, अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही दूसरी बेटी

Thu, 17 Dec 2020 10:00 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर/ जलालाबाद (पंजाब)
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंजाब के अबोहर में फाजिल्का रोड पर गांव लमोचड़ कला के समीप मुख्य मार्ग पर गुरुवार शाम कैंटर की टक्कर से पति-पत्नी और बच्ची की मौत हो गई और चार वर्षीय बच्ची घायल हो गई। घटना के बाद कैंटर चालक फरार हो गया। थाना सदर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को जलालाबाद के सरकारी अस्पताल की शवगृह में रखवाया। वहीं घायल बच्ची को घुबाया के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन



एएसआई लालजीत सिंह ने बताया कि गांव रुकमाकासमके निवासी कुलदीप सिंह अपनी पत्नी रीना रानी, छह वर्षीय बेटी नीलम और चार वर्षीय बेटी के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी ससुराल गांव नूरसमंद से लौट रहे थे। शाम करीब साढ़े छह बजे जलालाबाद के नजदीक गांव लमोचड़कलां के पास सामने से आ रहे एक कैंटर ने टक्कर मार दी। इससे करीब 24 वर्षीय रीना रानी और बेटी नीलम की मौके पर ही मौत हो गई। 

करीब 26 वर्षीय कुलदीप सिंह ने अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं चार वर्षीय बच्ची घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कैंटर को कब्जे में लिया। चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्जकर कैंटर चालक की तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें