फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाकः दूसरी महिलाओं से संबंध का किया विरोध, तो पति ने मार दी गोली और लगा दी आग

Tue, 11 Dec 2018 09:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला ( पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

अन्य महिलाओं के साथ पति के संबंधों का विरोध करना एक पत्नी को भारी पड़ गया। गुस्से से बौखलाए पति ने खौफनाक कदम उठा लिया। परिवार में मातम का माहौल है। वहीं छोटे-छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना पंजाब के बटाला की है। हत्या के बाद पति शव को गांव मलूकवाल के शमशान घाट ले गया।

विज्ञापन


महिला के मायके वालों ने पति को अंतिम संस्कार करने से रोका तो पति ने जबरदस्ती चिता पर तेल डालकर शव को आग लगा दी और दाह संस्कार कर दिया। वहीं डेरा बाबा नानक पुलिस ने मृतका जसमीत कौर निवासी तलवंडी रामा के चाचा सविंदर सिंह निवासी बिशनकोट के बयान पर आरोपी पति के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मृतका जसमीत कौर के चाचा सविंदर सिंह ने बताया कि जसमीत कौर (35) की शादी करीब 14 साल पहले गुरशिंदर सिंह निवासी मलूकवाली हाल निवासी तलवंडी रामा से हुई थी। जसमीत कौर की एक 13 साल की बेटी और 11 साल का बेटा है। उसकी भतीजी जसमीत कौर ने उसे बताया था कि उसके पति गुरशिंदर सिंह के अन्य महिलाओं से संबंध हैं। उसकी भतीजी उसे इस काम से रोकती तो वह उससे झगड़ा करता और मारपीट करता। 

देर शाम भतीजी का फोन आया और उसने बताया कि उसका पति गुरशिंदर उससे झगड़ा कर रहा है। जब वह अपने रिश्तेदारों और गांव की पंचायत लेकर गांव तलवंडी रामा पहुंचे तो पता लगा कि जसमीत को उसके पति ने गोली मार दी है और दाह संस्कार करने के लिए गांव मलूकवाली के शमशान घाट ले गया है। जब वह शमशान घाट पहुंचे तो जसमीत कौर का शव चिता पर लिटाया हुआ था। 

उन्होंने आरोपी पति को संस्कार करने से रोका तो उसने मिट्टी का तेल डालकर चिता को आग लगा दी। शमशान घाट में उनकी किसी ने नहीं सुनी। एसआई सुखराज सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना डेरा बाबा नानक में धारा 302 (कत्ल) और असलाह एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की हिरासत से बाहर है। पुलिस छापेमारी कर रही है और जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें