फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने से मना किया तो पति ने लगाया फंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मलोया की ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में सोमवार सुबह एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच में सामने आया कि स्थानीय निवासी अशोक कुमार (28) ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया, जब उसकी पत्नी ने उसे शराब पीने से मना किया और बहस के बाद वह फंदे से लटक गया। मलोया थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े सात बजे पुलिस को सूचना मिली कि मलोया की ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में एक युवक ने फंदा लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि अशोक कोई काम नहीं करता था। वह शराब पीने का आदी था। इसे लेकर पत्नी के साथ अनबन रहती थी। अशोक के दो बच्चे हैं। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें