फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने खाया जहर, अस्पताल में हुई मौत, खबर सुनते ही फांसी पर झूला पति

Sun, 17 May 2020 05:29 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोसली( रेवाड़ी)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बीच हरियाणा के रेवाड़ी जिले में गृह कलह ने हंसता-खेलता परिवार तबाह कर दिया। रेवाड़ी के गांव जाटुसाना की ढाणी में पहले पत्नी ने जहर खाकर जान दे दी। इसका पता चलते ही पति ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जाटुसाना की ढाणी निवासी रामबेहर (47) शराब का आदी था। इसी को लेकर पति-पत्नी में रोजाना झगड़ा होता था। पति की शराब की लत और कलह से परेशान पत्नी निर्मला (47) ने शनिवार की शाम जहरीला पदार्थ निकल लिया। आनन-फानन में 16 वर्षीय बेटा और परिजन महिला को रेवाड़ी अस्पातल लेकर गए। जहां, उसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।


यह भी पढ़ें- दिल्ली से हरियाणा आने पर कोरोना टेस्ट अनिवार्य, 107 विदेशी जमाती भेजे गए जेल
विज्ञापन


इधर, घर पर पति रामबेहर अकेला था। मौत की जानकारी मिलते ही उसने भी घर में रात के समय फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के तुरंत बाद जाटुसाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पति-पत्नी के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपा। गमगीन माहौल में गांव के श्मशान घाट में दोनों का दाह संस्कार कर दिया गया है। 16 वर्षीय बेटे के सर से माता-पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया।
विज्ञापन


क्या कहना है थाना प्रभारी का
पूरे मामले में जाटुसाना थाना प्रभारी का कहना है कि रामबेहर शराब पीने का आदी था और इसी को लेकर घर में अक्सर झगड़ा होता था। जिससे परेशान होकर शनिवार शाम पत्नी निर्मला ने जहर खा लिया। इलाज के दौरान जिसकी रेवाड़ी अस्पताल में मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर रात में पति रामबेहर ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सामान्य कार्रवाई के बाद दोनों का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें