फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कुलवंत जग्गा सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलवंत जग्गा समर्थकों सहित भाजपा में शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मनीमाजरा। मनीमाजरा के माड़ी वाला टाउन में रविवार को भाजपा के कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व जिला उपप्रधान कुलवंत जग्गा अपने समर्थकों सहित पार्टी में शामिल हो गए। कार्यक्रम डिप्टी मेयर सुमन शर्मा की अगुवाई और चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा की मौजूदगी में हुआ। जग्गा के अनुसार, कांग्रेस के जिला सचिव अमीर चंद मिठू ने भी भाजपा का दामन थामा।
विज्ञापन

मल्होत्रा ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा, वोट चोरी नहीं हो रही, चोरों को वोट मिलना बंद हो गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास कार्यों से जनता का विश्वास भाजपा में बढ़ रहा है। जग्गा ने पार्टी में शामिल कराने के लिए सुमन शर्मा का आभार जताया। उन्होंने मनीमाजरा की स्थानीय समस्याओं के समाधान और विकास के लिए काम करने की बात कही। कार्यक्रम में कई अन्य कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें