फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुनर मित्तल यूएस में दिखाएंगी गोल्फ में ‘हुनर’

Mon, 16 Dec 2013 11:26 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के युवा गोल्फर लगातार अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। कड़ी मेहनत के बल पर ही आज आदिल बेदी, वसुंधरा थियारा के बाद हुनर मित्तल भी जूनियर वर्ग के पहले पायदान पर पहुंचने में कामयाब हुईं।
विज्ञापन


स्ट्राबेरी फील्ड्स स्कूल सेक्टर-26 में तीसरी कक्षा की 8 वर्षीय हुनर मित्तल ऑल इंडिया गोल्फ यूनियन (आईजीयू) की ओर से नार्थ जोन की मेरिट लिस्ट में पहले स्थान पर पहुंच गईं हैं।

वह जूनियर वर्ग की डी कैटेगिरी में खेलती हैं। हाल ही में खेले गए टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर उनको मेरिट लिस्ट में पहला स्थान मिला है।

इसी साल अमेरिका में खेले गए यूएस किड्स चैंपियनशिप में हुनर टॉप 20 में से 18 वें स्थान पर आने में कामयाब रही थीं।

चैंपियनशिप में भारत सहित अमेरिका, जपान, चीन, थाईलैंड, मेलेशिया, इंग्लैंड, जर्मनी, कनाडा, स्कॉटलैंड, स्पेन से लगभग 1200 जूनियर गोल्फर ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन


चैंपियनशिप में हुनर ने अंडर 8 वर्ग में हिस्सा लिया, जिसमें 50 जूनियर गोल्फर्स ने हिस्सा लिया। इसमें वह 18 वें स्थान पर रही।

चैंपियनशिप में टॉप 20 जूनियर गोल्फ खिलाड़ियों को 2014 में खेले जाने वाले यूएस किड्स चैंपियनशिप में वाइर्ल्ड कार्ड के जरिए एंट्री मिली हैं।

वाइर्ल्ड कार्ड के जरिए एंट्री पाने वालों में से हुनर मित्तल भी शमिल हैं। इसके लिए वह अभी से तैयारियों में जुट गईं हैं।

हुनर ने बताया कि इस साल घरेलू टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर अपनी रैकिंग में सुधार करने में कामयाब हुई हैं। इसी तरह की परफॉरमेंस वह 2014 में होने वाले टूर्नामेंट में भी जारी रखना चाहेंगी।

सीजीए में बहा रहीं पसीना
2014 में होने वाले यूएस किड्स चैंपियनशिप के लिए हुनर ने अभी से कमर कस ली हैं। इसके लिए वह चंडीगढ़ गोल्फ रेंज (सीजीए) में वह अपने कोचों की निगरानी में घंटों कड़ा अभ्यास करती हैं।
विज्ञापन


सीजीए में कोच महेश कुमार से गोल्फ की ट्रेनिंग और फिटनेस केलिए कोच सागर के टिप्स ले रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें