फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों की भीड़ और शहर में जाम

Mon, 16 Dec 2013 11:07 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार दोपहर दो बजे। शहर की सड़कों पर जाम ही जाम। वाहन चालक हार्न पर हार्न बजाने में लगे थे। लेकिन उन्हें जाम से निकालने वाला कोई मौजूद नहीं था।
विज्ञापन


वाहन चालकों का पांच मिनट का रास्ता पार करने में पौने घंटे से ज्यादा का समय लग गया। जाम की वजह से कई युवक पंजाब फूड एंड सप्लाई इंस्पेक्टर की परीक्षा नहीं दे सके।

समय पर न पहुंचने पर परीक्षा केंद्र इंचार्ज ने उन्हें अंदर आने नहीं जाने दिया गया। ट्राइसिटी में करीब 150 सेंटर पर 1 लाख 80 हजार युवा परीक्षा देने आए थे। परीक्षा दो चरण में सुबह दस से बारह बजे और दोपहर दो से साढ़े चार बजे के बीच हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे बड़ा जाम मटका चौक से कलाग्राम तक लगा था। इसके अलावा किसान चौक से लेकर अटावा चौक तक भी रास्ते जाम थे। वाहनों की लंबी कतारें लगी थीं।

ट्रिब्यून चौक से एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट तक भी वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे थे। रविवार का दिन होने की वजह से ज्यादातर लाइट प्वाइंट्स और चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस के जवान मौजूद नहीं थे।

पटियाला निवासी मोहित ने बताया कि उसका सेंटर सेक्टर-35 के सरकारी स्कूल में था। जाम के चलते वह लेट हो गया और परीक्षा में नहीं बैठ सका।

इसी तरह लुधियाना निवासी कपिल जुनेजा सेक्टर-28 के गवर्नमेंट माडल स्कूल स्थित सेंटर में समय पर नहीं पहुंच पाया और परीक्षा से वंचित रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें