फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: उमस भरी गर्मी ने किया परेशान, आज चल सकती हैं तेज हवाएं

विज्ञापन
सुबह हुई बूंदाबांदी के दौरान सेक्टर 45 और 50 की विभाजित सड़क पर गुजरते राहगीर ।
विज्ञापन
विभाग ने पांच दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया, 24 घंटे में तापमान में करीब 5 डिग्री की बढ़ोतरी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

चंडीगढ़। तेज धूप वाली गर्मी की जगह अब उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से करीब 1 डिग्री कम था। हालांकि पिछले 24 घंटे में तापमान में करीब 5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री रहा, यह सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक शहर के अलग-अलग इलाकों में बारिश हुई। इस दौरान कहीं बारिश हुई तो महज एक किलोमीटर की दूरी पर मौसम साफ रहा।

मौसम विभाग का कहना है कि 19 जून को तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसकी रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। 20 से 22 जून को भारी बारिश का अनुमान है। इस दौरान विभाग ने लोगों से सुरक्षित जगह पर रहने का आग्रह किया है। विभाग ने अगले पांच दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 घंटे के अंदर 1.6 मिमी बारिश हुई

शहर में पिछले 24 घंटे के अंदर 1.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। 1 जून से अब तक शहर में 21.7 मिमी बारिश हो चुकी है। तापमान कम होने की वजह से लोगों ने शाम को राहत महसूस की, लेकिन दिन में उमस भरी गर्मी में छांव में खड़े होने पर भी लोग पसीने से तर-बतर रहे। इसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी भी हुई। आने वाले दिनों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें