फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला से सुखना लेक का सफर अब होगा आसान, हुडा ने शुरू की बड़ी कवायद

Thu, 02 Mar 2017 04:17 PM IST
दीपक शाही/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
रोड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आने वाले छह महीने के अंदर पंचकूला से चंडीगढ़ स्थित सुखना लेक का सफर लोगों के लिए और आसान हो जाएगा। हुडा ने बड़ा कदम उठाया है। ऐसे में अब रोजाना पंचकूला से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से पंचकूला आने वाले लाखों वाहन चालकों को जाम की समस्या से भी निजात मिल जाएगी। वहीं पंचकूला वासियों को पंचकूला से सुखना लेक पर मात्र 15 मिनट में तय करेंगे।
विज्ञापन


इसके लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने तैयारी कर ली है। पिछले आठ साल से अधूरी पड़ी 300 मीटर की सड़क हुडा बनाने जा रहा है। इसके लिए विभाग ने 85 लाख रुपये का एस्टिमेट तैयार किया है। एमडीसी सेक्टर-2 पंचकूला से सुखना लेक तक के बीच अधूरे 300 मीटर सड़क का निर्माण किया जा रहा है। यह सड़क 60 मीटर चौड़ी होगी।

यहां पर फोरलेन सड़क का निर्माण किया जाएगा। हुडा अधिकारियों की मानें प्रोजेक्ट पर एक अप्रैल से काम शुरू होगा। उसके बाद छह माह में सड़क निर्माण का काम पूरा कर लिया जाएगा।                     
विज्ञापन


अभी सुखना लेक जाने में लगते हैं 30 मिनट                   
वर्तमान में पंचकूला से सुखना लेक तक का सफर तय करने में करीब 30 से 40 मिनट का समय लगता है। इस सड़क के निर्माण के बाद लोग करीब 10 से 15 मिनट के भीतर पंचकूला से सुखना लेक पर होंगे। अभी लोगों को किशनगढ़ से होते हुए सुखना लेक तक जाना पड़ता है।

क्यों काम पेंडिंग था काम                  
दरअसल हरियाणा सरकार ने प्राइवेट जमीन एक्वायर की थी। उसके बाद विभाग ने चंडीगढ़ से पंचकूला की तरफ 400 मीटर सड़क का निर्माण किया गया था। बीच में हाईकोर्ट से 2007-2008 में स्टे मिलने के चलते काम बीच में ही रुक गया था। अब अदालत से क्लीयेरेंस मिल गई है।
                 
एक अप्रैल से एमडीसी सेक्टर-2 पंचकूला से सुखना लेक के बीच सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए टेंडर ओपन हो चुका है। एक माह के अंदर इस प्रोजेक्ट के लिए टेंडर अलॉट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- शमशेर सिंह ढिल्लों, एसडीओ हुडा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें