फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स नहीं चुकाने पर हुडा के 50 बैंक खाते फ्रीज

Wed, 22 Jan 2014 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (हुडा) द्वारा करीब 450 करोड़ रुपये टैक्स का भुगतान नहीं करने पर आयकर विभाग ने हुडा के 50 से ज्यादा बैंक खाते फ्रीज कर दिए।
विज्ञापन


यह कार्रवाई मंगलवार को हुई और चंडीगढ़ व पंचकूला स्थित निजी व सरकारी बैंकों में खाते फ्रीज किए गए। यह टैक्स पिछले वित्तिय वर्ष का है।

आयकर विभाग ने इनकम टैक्स एक्ट की धारा 226 के तहत यह कार्रवाई की है। जब तक ये खाते फ्रीज रहेंगे, हुडा इन खातों को ऑपरेट नहीं कर सकता। हुडा के विभिन्न खातों में 100 करोड़ से ज्यादा की राशि जमा है। 

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, आईआरएस ऑफिसर मंजीत सहगल की अगुवाई वाली टीम ने मंगलवार को यह कार्रवाई की और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रह सकती है।

फिलहाल करीब 50 खाते फ्रीज किए गए हैं, लेकिन आयकर विभाग मानकर चल रहा है कि इससे ज्यादा बैंक अकाउंट हो सकते हैं। सूत्रों का मानना है कि हुडा हरियाणा का सबसे ज्यादा आय वाला विभाग है।
विज्ञापन


ऐसे खुल सकते हैं फ्रीज खाते
हुडा अगर आयकर विभाग को टैक्स चुका देता है तो आयकर विभाग खाते खुलवा देगा।

अगर हुडा टैक्स नहीं चुकाता है तो दूसरा जरिया यह है कि आयकर विभाग बैंक खातों से ट्रांजेक्शन करा सकता है।

खाते बंद होने से ये पड़ेगा असर
हुडा ने नए सेक्टरों के लिए जगह-जगह जमीन एक्वायर कर रखी है। इनके केस कोर्ट में भी चल रहे हैं। कोर्ट मुआवजे के आदेश करती है और यदि जल्द से जल्द खाते नहीं खुलते हैं तो हुडा के पास मुआवजा जारी करने के लिए पैसे ही नहीं होंगे।
विज्ञापन


शहर की सड़कों, लाइटों की मेंटिनेंस, कर्मचारियों की तनख्वाह और कुछ नए प्रोजेक्टस पर असर पड़ेगा।

कजौली से आए पानी के प्रोजेक्ट को फाइनल टच देना है, जो अब अटक सकता है।

सेक्टर-20 में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का काम भी कुछ समय के लिए ठंडे बस्ते में जा सकता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें