फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की सबसे बड़ी बोली, 842 करोड़ में बिकी गुरुग्राम में 10 एकड़ जमीन

Thu, 02 Nov 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हुडा - फोटो : demo pics
विज्ञापन
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने गुरुग्राम के संपदा-2 के सेक्टर 47 में नीलामी के माध्यम लगभग 10 एकड़ जमीन की संपत्ति को 842 करोड़ रुपये में बेच दिया है। यह प्राधिकरण की अब तक की सबसे बड़ी नीलामी थी।
विज्ञापन


इस संबंध में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस साइट को इस साल 6 अक्तूबर को ई-नीलामी के लिए रखा गया था और 31 अक्तूबर को बोली लगाई गई थी। इस साइट को आईकेईए कंपनी जो एक इंटरनेशनल ग्रुप है, को सफलतापूर्वक नीलाम किया गया। जिनका मुख्यालय नीदरलैंड में है। यह कंपनी दुनिया में सबसे बडी फर्नीचर रिटेलर मानी जाती है।

इस ई-नीलामी न केवल हुडा विभाग की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी बल्कि हरियाणा के इतिहास में यह अब तक की सबसे बड़ी ई-नीलामी भी है।
उन्होंने बताया कि हुडा के मुख्य प्रशासक जे. गणेशन के अनुसार यह हुडा के लिए स्थिर राजस्व प्रवाह को सुनिश्चित करने में सहयोग करेगा। यह कोई एक करार नहीं है क्योंकि विभाग ने अगले कुछ महीनों में शहर में अन्य संस्थागत और वाणिज्यिक संपत्तियों की नीलामी की योजना भी बनाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें