इसके अलावा वीडियोग्राफी भी होगी और बायोमैट्रिक हाजिरी भी लगेगी। सुरक्षा की पांच तकनीकें अपनाई गई है। जिसके बाद बाह्य हस्तक्षेप या नकल की संभावनाएं नहीं रहेंगी।
इस बार तीनों लेवल पीआरटी, टीजीटी, पीजीटी में दो लाख 83 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। हालांकि यह पिछले कुछ सालों की तुलना में कम है। बोर्ड अधिकारियों का मानना है कि एचटेट सर्टिफिकेट की वैद्यता पांच साल से बढ़ाकर सात साल कर दी गई है। यह भी एक कारण है कि कम आवेदन हुए।
| परीक्षा |
परीक्षा केंद्र |
आवेदक परीक्षार्थी |
| लेवल 01 |
पीआरटी 292 |
85322 |
| लेवल 02 |
टीजीटी 307 |
108438 |
| लेवल 03 |
पीजीटी 307 |
90118 |
आज से बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे प्रवेश पत्र : हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के पात्र अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) बोर्ड वेबसाइट पर आठ नवंबर से उपलब्ध होंगे। सभी अभ्यर्थी प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) पर दर्शाये गए महत्वपूर्ण नोट/निर्देशों को ध्यान से पढ़कर/समझकर उनका पालन सुनिश्चित करें।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिह एवं सचिव राजीव प्रसाद ने बताया कि सभी अभ्यर्थी प्रवेश पत्र की केंद्र प्रति परीक्षा केंद्र पर अवश्य लेकर आएं अन्यथा परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
ऐसे नेत्रहीन/अशक्त अभ्यर्थी जिनकी दिव्यांगता 40 प्रतिशत या अधिक है, जो अपने हाथ से लिखने में असमर्थ हैं व लेखक लेना चाहते हैं/लेखक न लेकर अतिरिक्त समय लेना चाहते हैं, वे अभ्यर्थी आवश्यक दिशा-निर्देश एवं एसपीएल-1 व एसपीएल-2 प्रोफार्मा बोर्ड वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे अभ्यर्थी अपना लेखक व मुख्य चिकित्सा अधिकारी/ मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी चिकित्सा प्रमाणपत्र अपने साथ परीक्षा केंद्र पर लेकर आएंगे और केंद्र अधीक्षक से परीक्षा में बैठने की अनुमति लेंगे। अध्यापक पात्रता परीक्षा लेवल 1,2 व 3 का आयोजन 16 व 17 नवंबर को करवाया जा रहा है।
इस बार एचटेट परीक्षा गृह जिलों में करवाई जाएगी। एचएसएससी परीक्षा के दौरान हुए हादसों के बाद सरकार ने गृह जिलों में ही परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। जिसके तहत इस बार की एचटेट परीक्षा गृह जिले में होगी। दो लाख 83 हजार परीक्षार्थी तीनों चरण की परीक्षा देंगे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। राजीव प्रसाद, सचिव, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड