फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: फिजिकल टेस्ट से पहले पुलिस भर्ती परीक्षा दोबारा कराने की तैयारी, अन्य भर्तियों का बदल सकता है शेड्यूल

Tue, 10 Aug 2021 02:35 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पुलिस भर्ती की परीक्षा को लेकर दोबारा से तैयारी की जा रही है। हमारा प्रयास रहेगा कि इस परीक्षा का जल्दी ही दोबारा शेड्यूल जारी किया जाए। इस परीक्षा के चलते दूसरे पदों के लिए दो से तीन परीक्षाओं का शेडृ्यूल बदला जा सकता है। जल्द ही इसे तैयार करके जारी किया जाएगा। - भोपाल सिंह खदरी, एचएसएससी, चेयरमैन।
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस ( फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा पुलिस की सिपाही भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद अब हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग दोबारा से इस परीक्षा को कराने को लेकर माथापच्ची करने में जुट गया है। आयोग हर हाल में इस परीक्षा को पहले से ही निर्धारित फिजिकल टेस्ट से पहले कराने की तैयारी में है। आयोग का कहना है कि इसके लिए दो से तीन अन्य परीक्षाओं के शेड्यूल में बदलाव किया जा सकता है। जल्द ही परीक्षा के लिए नया शेड्यूल जारी किया जाएगा। 

विज्ञापन


कर्मचारी चयन आयोग करीब 40 हजार पदों को लेकर अलग-अलग पदों के लिए परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर चुका है। इसमें जुलाई से लेकर दिसंबर तक की तिथि शामिल हैं। हरियाणा पुलिस में 7298 सिपाही पदों के लिए 7 व 8 अगस्त को लिखित परीक्षा होनी थी। शनिवार को हुई परीक्षा के दौरान पेपर लीक हो गया। ऐसे में आयोग ने परीक्षा को रद्द कर दिया। 

उधर, सिपाही पद के लिए पहले से ही 28 सितंबर से 6 अक्टूबर फिजिकल टेस्ट की तिथि तय की जा चुकी है। ऐसे में आयोग का मानना है कि इससे पहले ही दोबारा परीक्षा को कराया जाए। सिपाही पद के लिए प्रदेश के 8 लाख 39 हजार युवाओं ने आवेदन किया हुआ है, जबकि अन्य पदों के लिए आवेदनकर्ताओं की संख्या कम है। 
विज्ञापन


अब आयोग इस रणनीति पर काम कर रहा है कि पहले ही जारी किये जा चुके दूसरे विभागों के पदों वाली परीक्षा का शेड्यूल बदल कर फिर से पुलिस परीक्षा का शेड्यूल जारी किया जाए। हालांकि, यह इतना आसान नहीं है। आयोग ने फिर से परीक्षा कराने को लेकर अपनी ताकत झोंक दी है।

फरवरी में हुआ था ग्राम सचिव का पेपर लीक
9 और 10 जनवरी को ग्राम सचिव के 700 पदों के लिए परीक्षा आयोजित हुई थी। पेपर लीक होने के कारण सरकार ने इस परीक्षा को रद्द कर दिया था। इस मामले में पानीपत समेत हिसार और जींद में कई आरोपी पकड़े गए थे। अब आयोग ने दोबारा से इसके लिए भर्ती परीक्षा 11-12 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। वहीं, सीएचओ के इन 2100 पदों के लिए 13 अगस्त को परीक्षा होगी। महिला पुलिस के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 4 सितंबर को किया जाएगा। इनका फिजिकल टेस्ट 8 और 9 अक्टूबर को होना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें