फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CET 2022: नकल करवाते निरीक्षक CCTV से पकड़ा गया, अब HSSC ने दिया कार्रवाई का आदेश

Tue, 08 Nov 2022 05:00 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

परीक्षा केंद्र के एक कक्षा में डयूटी पर तैनात निरीक्षक एक अभ्यर्थी से पूछ दूसरे को बता रहा है। सीसीटीवी फुटेज में मामला सामने आया और इसके बाद यहां के अधिकारियों को सूचना दी गई। इसके बाद संबंधित निरीक्षक को डयूटी से रिलीव कर दिया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा संयुक्त पात्रता परीक्षा (CET) के दौरान कक्षा में अभ्यर्थियों को नकल करवाने का मामला सामने आया है। फतेहाबाद के सिरसा रोड स्थित महाराजा अग्रसेन स्कूल के परीक्षा केंद्र के एक कमरे में निरीक्षक को अभ्यर्थी को नकल करवाते पकड़ा है। यह अभ्यर्थी एचएसएससी पंचकूला कंट्रोल रूम से सीसीटीवी के माध्यम से पकड़ा गया है। 

विज्ञापन


कंट्रोल रूम में मामला देखे जाने के बाद फतेहाबाद में तैनात नोडल अधिकारी और एचएसएससी की टीम ने संबंधित निरीक्षक को डयूटी से रिलीव कर दिया था लेकिन अब निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया गया है। हालांकि अधीक्षक ने किसी भी तरह नकल होने से मना किया और कहा कि मौके पर आई टीम ने भी जांच की थी और अभ्यर्थियों से भी बात करके लिखित में लेकर गई है।

निरीक्षक सिर्फ अभ्यर्थी के पास खड़ा था और इसके चलते शक हुआ। एचएसएससी ने फतेहाबाद प्रशासन को संबंधित सीसीटीवी फुटेज भेजकर कार्रवाई को कहा है। मामले के मुताबिक जिले में सीईटी की परीक्षा 39 केंद्रों पर थी और सीसीटीवी से निगरानी रखी जा रही थी। पंचकूला कंट्रोल रूम में सामने आया कि छह नवंबर को सुबह के सत्र में महाराजा अग्रसेन स्कूल के परीक्षा केंद्र के एक कक्षा में डयूटी पर तैनात निरीक्षक एक अभ्यर्थी से पूछ दूसरे को बता रहा है। सीसीटीवी फुटेज में मामला सामने आया और इसके बाद यहां के अधिकारियों को सूचना दी गई। इसके बाद संबंधित निरीक्षक को डयूटी से रिलीव कर दिया गया था।
विज्ञापन

 

अभ्यर्थी के पास संबंधित निरीक्षक खड़ा था। इस पर एचएसएससी को शक हुआ कि नकल करवाई जा रही है। एचएसएससी की टीम मौके पर आई थी और उन्होंने अच्छी तरह से सत्यापन किया। इसके अलावा कक्षा में मौजूद अभ्यर्थियों से भी पूछा। मगर नकल करवाने का कोई मामला सामने नहीं आया। इस संबंध में टीम लिखित में लेकर भी गई है। अब दोबारा लिखित में मांगा गया है तो भी दे दिया गया है। - किरण चौधरी, अधीक्षक, परीक्षा केंद्र, महाराजा अग्रसेन स्कूल।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें