फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7498 क्लर्क पदों पर हुई भर्ती परीक्षा के उम्मीदवारों का विरोध प्रदर्शन, बोले- जल्द घोषित करें नतीजे

Mon, 22 Jun 2020 01:41 PM IST
खुशबू गोयल अविनाश शर्मा, पंचकूला
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते भर्ती उम्मीदवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्लर्क भर्ती के 7498 पदों के नतीजों के इंतजार में टेस्ट पास कर चुके 18 हजार युवा उम्मीदवारों ने सोमवार को सरकार के समक्ष अपनी मांग रखी। पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित एचएसएससी ऑफिस के बाहर हरियाणा के विभिन्न जिलों से उम्मीदवार जुटे। इन्होंने सरकार से नतीजे घोषित करने की बढ़ाई गई समयावधि को निरस्त करके परिणाम जल्द घोषित करने की मांग की।
विज्ञापन


उम्मीदवारों का नेतृत्व कर रहे रवि कौशिक ने कहा कि 18 हजार युवाओं ने टेस्ट पास किया है। चेयरमैन ने 2019 में भर्ती पूरी होने की बात कही थी।  फिर 31 मार्च तक भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की बात कही। इस बीच कोरोना संक्रमण फैल गया और इस जंग में वे सभी सरकार के साथ हैं। 1100 छात्र इस मुहिम से जुड़े हैं। सरकार निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया कर रही है और इससे उन्हें खुशी है।

बता दें कि उम्मीदवारों ने इस दौरान उस प्रेस वार्ता का हवाला दिया, जिसमें चेयरमैन ने क्लर्क भर्ती के नतीजे जल्द घोषित होने की बात कही थी। लेकिन उम्मीदवारों ने उस बयान पर रोष प्रकट किया, जिसमें ग्रुप डी की भर्ती क्लियर होने के समय क्लर्क भर्ती के नतीजे तीन/चार महीने बाद घोषित करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें