फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HSSC Result: ग्रुप डी भर्ती का रिजल्ट घोषित, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने बनाया मेडिकल बोर्ड

Sat, 10 Aug 2024 12:03 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

साल 2023 में निकाली गई इस ग्रुप की भर्ती के लिए 21-22 सितंबर को कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) हुआ था। आयोग ने पांच हजार अभ्यर्थियों का परिणाम घोषित होने के साथ मेडिकल बोर्ड भी गठित कर दिया है, ताकि जांच के बाद तुरंत नियुक्ति दी जा सके।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप डी भर्ती का रिजल्ट घोषित कर दिया है। साल 2023 में निकाली गई इस ग्रुप की भर्ती के लिए 21-22 सितंबर को कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) हुआ था। आयोग ने पांच हजार अभ्यर्थियों का परिणाम घोषित होने के साथ मेडिकल बोर्ड भी गठित कर दिया है, ताकि जांच के बाद तुरंत नियुक्ति दी जा सके।
विज्ञापन


सीएम नायब सैनी ने इस बारे में एक्स पर पोस्ट किया-भर्ती रोको गैंग की तमाम कोशिशों और बाधाओं को पार करते हुए 'हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन' का मेरिट पर युवाओं को धड़ाधड़ रोजगार देने का सिलसिला अनवरत जारी है। आज 3770+ युवाओं का ग्रुप डी के लिए चयन हुआ है। योग्यता के आधार पर आप सब ने ये मंजिल हासिल की है। हरियाणा सरकार पारदर्शिता के साथ मेरिट पर सरकारी नौकरियां में भर्ती यूं ही करती रहेगी युवा सिर्फ अपनी मेहनत,लगन और तैयारी पर ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें