फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलका बोले- अकाली रेत माफियाओं के नाम जगजाहिर करें कांग्रेस सरकार

Mon, 19 Jun 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
आप नेता एचएस फूल्का - फोटो : File Photo
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी नेता एचएस फूलका ने कहा है कि वह सदन में सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को उन अकाली नेताओं के नाम लेने के लिए मजबूर करेंगे, जो रेत खनन के कारोबार में शामिल थे।
विज्ञापन


फूलका ने कहा कि सीएम ने सदन में कहा था कि उनके पास ऐसे अकाली नेताओं की लिस्ट है, जो रेत खनन में शामिल हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने अकालियों को चेतावनी दी थी कि अगर उन्होंने हंगामा बंद नहीं किया तो वह अकाली नेताओं के नाम जाहिर कर लेंगे। इससे साफ है कि सीएम को पता है कि पंजाब में रेत का अवैध कारोबार कौन लोग कर रहे हैं। लेकिन न तो वह उन पर एक्शन लेना चाहते हैं, न सदन और लोगों को उनके नाम बताना चाहते हैं। 

फूलका ने आरोप लगाया कि पर्याप्त सबूत हैं कि अकाली और कांग्रेसी फ्रेंडली मैच खेल रहे हैं। बिक्रम मजीठिया पर सहकारी चीनी मिलों में बिजली उत्पादन को लेकर गंभीर आरोप लग रहे हैं, लेकिन सरकार कार्रवाई नहीं कर रही है। 
विज्ञापन


उधर, आप विधायक अमन अरोड़ा ने भी सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को पत्र लिख कर मांग की है कि वह रेत खनन कारोबार में शामिल अकाली नेताओं के नाम सार्वजनिक करें। अरोड़ा ने पत्र में लिखा है कि सीएम ने 16 जून को सदन में कुछ कागज लहराते हुए कहा था कि उनके पास रेत कारोबार में शामिल अकालियों के नाम हैं। जिसके बाद अकाली विधायक अपनी सीटों पर जाकर चुपचाप बैठ गए थे। अरोड़ा ने कहा कि सीएम के पास रेत के अवैध खनन में शामिल लोगों के नाम हैं तो उन्हें सदन में अकालियों को डराने के बजाय उन पर कार्रवाई करनी चाहिए थी। उन्होंने सीएम से मांग की कि इस रिपोर्ट को सार्वजनिक  किया जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें