फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: हरमोहिंदर सिंह लक्की बने चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष, शनिवार को सुभाष चावला ने छोड़ा था पद

Sun, 12 Jun 2022 05:04 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

शनिवार को ही सुभाष चावला ने चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। उनके इस्तीफे के बाद से कांग्रेस में खलबली मच गई थी। सुभाष चावला ने इस्तीफा देने के बाद कहा था कि वो कुछ दिनों बाद मीडिया से बात करेंगे।
 
विज्ञापन
हरमोहिंदर सिंह लक्की। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुभाष चावला के इस्तीफे के अगले दिन ही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने हरमोहिंदर सिंह लक्की को चंडीगढ़ कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति कर दिया। किसी भी नेता को लॉबिंग करने का मौका नहीं मिला। नया प्रदेश अध्यक्ष एचएस लक्की पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल के बेहद करीबी माने जाते हैं।

विज्ञापन

 
एचएस लक्की के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद सेक्टर-8 स्थित उनकी कोठी पर कार्यकर्ताओं के जुटने का सिलसिला शुरू हो गया। कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर और गुलदस्ता देकर लक्की का मुंह मीठा कराया और बधाई दी। इस दौरान लक्की ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता पार्टी को मजबूत करने के साथ चंडीगढ़ की जनता की आवाज बनना है। 

रूठे और पार्टी से बाहर गए नेताओं को मनाकर ले आएंगे। पार्टी के कार्यकर्ता खुद को उपेक्षित न समझें। सभी को बराबर मान सम्मान मिलेगा। कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। बता दें कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला के इस्तीफे के बाद कांग्रेस पार्टी में मची खलबली महज 24 घंटे के अंदर शांत हो गई। चावला के इस्तीफे से कार्यकर्ताओं का मनोबल गिर गया था क्योंकि पार्टी के नेता लगातार भाजपा में जा रहे हैं।
विज्ञापन


पेशे से वकील हैं लक्की 
48 वर्षीय एचएस लक्की पेशे से वकील हैं। वह चंडीगढ़ के डिप्टी मेयर भी रह चुके हैं। उन्होंने डीएवी कॉलेज से एक छात्रनेता के रूप में अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया था। बाद में चंडीगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस और जिला कांग्रेस के अध्यक्ष भी बने। वह दो बार पंजाब विश्वविद्यालय के सीनेट और सिंडिकेट के सदस्य भी रहे। लक्की विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और खेल संगठनों से जुड़े रहे हैं। चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनने से पहले लक्की चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और मुख्य प्रवक्ता का पद संभाल रहे थे। 

अब लक्की की चलेगी
कांग्रेस में ब्लॉक स्तर से लेकर अखिल भारतीय स्तर के चुनाव होने वाले हैं। चंडीगढ़ में इसी महीने ब्लॉक और जिला कांग्रेस अध्यक्षों का चुनाव होंगे। ऐसे में अब नए प्रदेश अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की को फैसला लेना है कि ब्लॉक और जिला स्तर पर किन-किन नेताओं के हाथ में कमान दी जाए। सोमवार को ईडी कार्यालय के बाहर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन है। इसमें अगर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला नहीं पहुंचते हैं तो यह साफ हो जाएगा कि वह नाराज हैं। 

एक दो दिन रुकें, सारी बात खुलकर रखूंगा: चावला 
पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाराज बताए जाते हैं। अमर उजाला ने जब सुभाष चावला से बात की तो उन्होंने कहा कि अभी मैं कोई बात नहीं करूंगा। एक दो दिन में खुलकर सारी बात रखूंगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें