हाउसिंग बोर्ड की सेक्टर-51 की जनरल हाउसिंग स्कीम के ब्रोशर जुलाई में मिलने लगेंगे। इसके लिए ब्रोशर तैयारी बोर्ड ने शुरू कर दी है। इस योजना के तहत टू बैडरूम के 200 फ्लैट बनाए जाने हैं।
वर्ष 2008 के बाद सीएचबी कोई हाउसिंग स्कीम लांच करेगा। एक फ्लैट का एरिया 1050 वर्ग फुट होगा और कीमत 70 लाख रुपये। हर फ्लैट के लिए अलग से पार्किंग होगी। इस योजना में लिफ्ट की भी व्यवस्था की जा रही है।
हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार दो साल में इस प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। सेल्फ फाइनेंस स्कीम के आधार पर यह फ्लैट लोगों को मिलेंगे।