चंडीगढ़। पुलिस ने तीन महिलाओं से वेश्यावृत्ति करवाने के आरोप में बुड़ैल स्थित एक होटल के मालिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन महिलाओं को मुक्त करवा कर नारी निकेतन भेज दिया है।
एसएसपी कंवरदीप कौर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बुड़ैल स्थित महाराज होटल में महिलाओं से जबरन वेश्यावृत्ति कराई जा रही है। एसपी सिटी मृदुल के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। टीम ने होटल में एक फर्जी ग्राहक बनाकर भेजा। उसने होटल मालिक बनारसी प्रसाद से डील की। डील बनने के बाद फर्जी ग्राहक ने इशारा दिया। इस पर पुलिस टीम ने छापा मारकर बनारसी प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को होटल में तीन महिलाएं भी मिलीं। महिलाओं ने बताया कि होटल मालिक बनारसी दास जबरन उनसे वेश्यावृत्ति करा रहा था। तीनों महिलाओं को वहां से मुक्त कराया गया। इसके बाद तीनों महिलाओं को सेक्टर-26 स्थित नारी निकेतन में भेज दिया गया। वहीं, बनारसी प्रसाद को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।