पुलिस की गिरफ्त में लॉरेंस बिश्नोई।
- फोटो : फाइल
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को सोमवार को होशियारपुर पुलिस ने सात दिन का पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद जेएमआईसी गुरशेर सिंह की अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील पंकज बेदी ने बताया कि होशियारपुर पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई की आवाज का परीक्षण करने के लिए अदालत से सात दिन का और पुलिस रिमांड मांगा था।
गौरतलब है कि 2019 में होशियारपुर के एक शराब कारोबारी के घर के बाहर गोली चलाने के मामले में गैंगस्टर बिश्नोई को पूछताछ के खातिर लाया गया था और इस मामले में मलकीत सिंह गनमैन के बयान पर थाना मॉडल टाउन पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी धारा 307, 336 और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। बता दें कि सोमवार सुबह करीब आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच लॉरेंस बिश्नोई को कोर्ट में पेश किया गया।