फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौंकाने वाला दावा, सरबजीत की बहन नहीं है दलबीर कौर

Fri, 16 Oct 2015 03:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान में कोट लखपत जेल में मारे गए सर्बजीत की असली बहन दलबीर कौर के बारे में सनसनीखेज दावा किया गया है। पंजाब बीजेपी (बीसी सेल) अध्यक्ष एमपीएस गोराया के साथ एक अन्य शख्स और महिला ने दावा किया है कि दलबीर कौर सरबजीत की बहन नहीं है। शख्स और महिला ने अपनी पहचान हरभजन सिंह और बलजिंदर कौर के रूप में स्वीकार की है।
विज्ञापन


उनका दावा है कि असल में वे सरबजीत के भाई-बहन हैं। गोराया के साथ हरभजन सिंह और बलजिंदर कौर ने वीरवार को यहां प्रेस क्लब में पत्रकारों के सामने अपनी बात रखी। प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने दावा किया है कि वह सरबजीत के असल भाई व बहन हैं। आरोप लगाया कि दलबीर कौर सरबजीत की बहन नहीं है।

स्वपनदीप को भी दलबीर की बेटी बताया

इतना ही नहीं जिस स्वपनदीप कौर को वह सरबजीत की बेटी बताती है, वह असल में दलबीर और बलदेव सिंह की बेटी है। बलजिंदर और हरभजन सिंह ने दावा किया है कि उनके पास आरटीआई के तहत हासिल किए गए कुछ ऐसे दस्तावेज हैं, जिससे साफ होता है कि स्वपनदीप कौर असल में दलबीर कौर व बलदेव सिंह की ही बेटी है।

प्रेस कांफ्रेंस में आरोप लगाया कि दलबीर कौर ने सरकार को गुमराह किया है। साथ ही अपनी बेटी स्वपनदीप को सरबजीत की बेटी बताकर नौकरी दिलाई। बलजिंदर कौर और हरभजन सिंह ने मांग की है कि स्वपनदीप कौर, दलबीर कौर व बलदेव सिंह का डीएनए टेस्ट कराया जाना चाहिए। इसके लिए उन्होंने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने की भी बात कही है।
विज्ञापन

दलबीर पर पहले भी उठी है उंगली

पाकिस्तान की जेल में बंद रहने के दौरान सरबजीत की रिहाई की मांग को लेकर दलबीर कौर ने जबरदस्त मुहिम छेड़ी थी। हालांकि सरबजीत वापस नहीं लौट सका था और पाकिस्तान की जेल में ही पिटाई की वजह से उसकी मौत हो गई थी।

दलबीर कौर ही अब तक सरबजीत की असल बहन होने का दावा करती रही है। दलबीर कौर की ओर से यह दावा किया जाता रहा है कि स्वपनदीप कौर सरबजीत की बेटी है।

सरबजीत की मौत के बाद इसी आधार पर पंजाब सरकार ने स्वपनदीप कौर को डीएसपी की नौकरी दी थी। इसके बाद से ही दलबीर कौर तथा स्वपनदीप के सरबजीत से रिश्तों को लेकर कई बार उंगलियां उठती रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें