फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार चिकन न देने पर गुंडागर्दी, घर में घुसकर दुकानदार का सिर फोड़ा, मोहल्ले में फैलाई दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। मौलीजागरां में उधार चिकन न दिया तो एक दुकानदार पर 15 से 16 युवकों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। साथ ही सोने चांदी के गहने भी चुरा लिए। पुलिस ने पीड़ित कुणाल की शिकायत पर केस दर्ज कर चार हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मौली जागरां के मकान नंबर 2849 निवासी कुणाल ने बताया कि अपने घर के बाहर उसने चिकन कार्नर खोला हुआ है। कई दिन से मोहल्ले के ही लाखन, नीमा, सलील और सोनू उसकी दुकान से उधार चिकन खा रहे थे। रुपये मांगने पर आनाकानी करते थे। वीरवार रात को साढे़ 8 बजे भी लाखन, नीमा, सलील और सोनू आदि चिकन लेने आए तो कुणाल ने उधार देने से मना कर दिया। इस गुस्साए आरोपी उसे देख लेने की धमकी देकर चले गए। रात 10 बजे लाखन अपने साथ नीमा, सलील, सोनू, काला, शम्मी, संदीप, समीकरण, सूर्या नानू, शिवा, रिंकू टोनी आदि अन्य युवकों के साथ आया और घर में घुसकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
उस समय वह घर में अकेला ही था। परिवार के सभी सदस्य चाचा की बेटी की सगाई में गए हुए थे। हमलावरों ने सड़क पर खड़ी सभी गाड़ियों पर पत्थर और कुल्हाड़ियों से वार कर तोड़ डाला। कुणाल ने बताया कि आरोपियों ने मोहल्ले में ही रहने वाले उसके चचेरे भाई अलीशा के घर में भी तोड़फोड़ की। उसकी दुकान पर काम करने वाले रोहित बिहारी के घर में तोड़फोड़ की गई। कुणाल ने बताया कि अगर रात को पुलिस नहीं पहुंचती तो उसकी हत्या कर दी जाती। क्योंकि हमलावरों के पास कुल्हाड़ी, तलवारें थीं। चारों तरफ पत्थर मारकर मोहल्ले में दहशत फैला दी थी। कुणाल को रात में पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसके सिर में 8 टांके लगे हैं।
विज्ञापन

लोगों ने गुंडागर्दी का बनाया वीडियो
मोहल्ले में 15 से 16 लड़कों द्वारा करीब दो घंटे तक की गई गुंडागर्दी का लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में हथियार लहराते और पत्थरों से गाड़ियों, मोटरसाइकिलों के अलावा लोगों के घरों के शीशे तोड़ते आरोपी दिख रहे हैं।
पुलिस की सुनिए
मौलीजागरां थाना प्रभारी जुलदान सिंह का कहना है कि चार आरोपियों को पकड़ लिया गया है बाकी भी जल्द पकड़े जाएंगे। इलाके की अमन चैन शांति भंग नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें