फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक को दोबारा टिकट मिले, जरूरी नहीं: हुड्डा

Fri, 23 May 2014 11:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। उन्होंने मौजूदा विधायकों की टिकट में फेरबदल के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन


यहां जारी बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि वे जून के पहले सप्ताह से सूबे के हर जिले में कांग्रेस वर्करों से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि इलाके में जो सबसे मजबूत प्रत्याशी होगा उसे पार्टी टिकट देगी।

उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस वर्करों में जोश है। उन्होंने वर्करों को ‘लड़ेंगे-जीतेंगे’ का नया नारा दिया है। सीएम ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में काफी अंतर होता है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में गुजरात में भाजपा को लोकसभा की सारी 26 सीटें मिली लेकिन साथ हुए सात विस सीटों के उपचनुाव में तीन पर कांग्रेस की हुई। लोकसभा चुनाव नतीजों पर भी नजर डालें तो कांग्रेस 62 सीटों पर पहले या दूसरे स्थान पर रही है। सीएम ने दावा किया कि सूबे में तीसरी बार कांग्रेस की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें