फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीप्रीत की गिरफ्तारी का हाईवोल्टेज ड्रामा, आज अदालत में पेश करेगी पुलिस

Wed, 04 Oct 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/पंचकूला
विज्ञापन
Honeypreet Insan Arrest
विज्ञापन
38 दिन से फरार चल रही हनीप्रीत के सरेंडर करने की सूचना मिलने के साथ ही हरियाणा पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने हनीप्रीत की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। पंचकूला और आसपास के क्षेत्रों में अलर्ट घोषित कर जगह-जगह नाके लगाकर वाहनों की सघन तलाशी शुरू कर दी गई।
विज्ञापन


 कोर्ट परिसर से लेकर पंचकूला के सेक्टर 20, सेक्टर पांच का पुलिस थाना छावनी में तब्दील कर दिया गया। लेकिन पंचकूला पुलिस के पास हनीप्रीत के लोकेशन की कोई सूचना नहीं थी। इस बीच लगभग 2:45 बजे डीसीपी कार्यालय में एक मैसेज आया और इसके बाद एसीपी मुकेश मल्होत्रा पुलिसकर्मियों के साथ जीरकपुर की तरफ निकल पड़े। और तीन बजकर दस मिनट पर पुलिस कमिश्नर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हनीप्रीत की गिरफ्तारी की सूचना दी।

सीपी दफ्तर में रही गहमागहमी
पंचकूला के सीपी कार्यालय में भी काफी गहमागहमी रही। सीपी पंचकूला एएस चावला लगभग साढ़े ग्यारह बजे अपने कार्यालय से निकले और हनीप्रीत के गिरफ्त में आने के बाद ही कार्यालय लौटे। पुलिस मुख्यालय के बाहर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। पुलिस चाहती थी कि हनीप्रीत कोर्ट में सरेंडर न कर पाए। उसे गिरफ्त में लेकर पुलिस अपनी खाल बचाने के लिए हरकत में नजर आई। 
विज्ञापन

 

हनीप्रीत मीडिया को न दिखे इसलिए जीरो वॉट का बल्ब लगा दिया

Honeypreet Insan Arrest
हनीप्रीत से दो घंटे पूछताछ
सीपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस समाप्त के बाद सभी पुलिस अधिकारी पंचकूला के सेक्टर 23 चंडीमंदिर थाने की ओर कूच कर गए। यहां पता चला कि हनीप्रीत को लेकर पुलिस चंडीमंदिर थाने में पहुंची है। शाम साढ़े छह बजे पंचकूला के पुलिस कमिश्नर थाने पहुंचे। इसके बाद हनीप्रीत से पूछताछ शुरू हुई। करीब दो घंटे की पूछताछ के बाद कमिश्नर थाने से निकले। 

सवालों के घेरे में पंचकूला पुलिस
सेवा, सुरक्षा, सहयोग का नारा लगाने वाली पंचकूला पुलिस कई अनसुलझे सवालों के घेरे में है। सवाल है कि क्या हनीप्रीत ने पंचकूला पुलिस को सरेंडर की सूचना दी थी, या पंजाब पुलिस ने हरियाणा पुलिस को हनीप्रीत को सौंपा। इन सबके बीच बड़ा सवाल ये है कि जीरकपुर- पटियाला रोड पर गांव नाबा साहिब से पुलिस ने हनीप्रीत की गिरफ्तारी दिखाई है। वहां के थाना प्रमुख तक को हनीप्रीत की गिरफ्तारी के संबंध में कोई सूचना नहीं थी। सिर्फ मोहाली के एसएसपी को पता था।  

हनीप्रीत मीडिया को न दिखे इसलिए जीरो वॉट का बल्ब लगा दिया
जैसे ही मीडिया को सूचना मिली कि हनीप्रीत को पुलिस पंचकूला सेक्टर 23 के चंडीमंदिर थाने में ले गई है, तो मीडिया कर्मी भी थाने पहुंच गए। मीडिया कर्मियों को बाहर देखकर बरामदे के बड़े बल्ब को निकालकर पुलिस ने जीरो वॉट का छोटा बल्ब लगा दिया, ताकि मीडिया कर्मियों कुछ भी न दिखे।
विज्ञापन

आज पुलिस हनीप्रीत को अदालत में पेश करेगी

Honeypreet Insan Arrest
पुलिस कमिश्नर एएस चावला ने हनीप्रीत से पूछताछ के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि अभी तक की जो पूछताछ हुई है, उसके तहत हरियाणा पुलिस की वरिष्ठ महिला पुलिस अधिकारियों को जानकारी लेने के लिए लगाया गया है।

शुरुआत की पूछताछ में हनीप्रीत ज्यादा नहीं बोल रही है। उन्होंने कहा कि इंटेरोगेशन चलती रहेगी। बुधवार को अदालत में पेश करने पर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जो महिला उसके साथ गिरफ्तार की गई है, उसने पूछताछ में बताया है कि हनीप्रीत पिछले कई दिन से उसके साथ थी। उन्होंने बताया कि 2 सितंबर को यह गुरसर मोडिया से गई है, यहां हरियाणा पुलिस ने रेड मारी थी।

2 तारीख के बाद से ही यह बठिंडा जिले में थी। उन्होंने कहा कि पूछताछ में प्राप्त जानकारी का सत्यापन किया जा रहा है और जो स्थान उसने जांच में बताए हैं उन स्थानों पर जाकर ही जांच हो पाएगी, जिसमें कुछ समय लगेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें