हनीप्रीत नए साल में दूसरी बारसुनारिया जेल में बंद राम रहीम से मुलाकात करने पहुंची। सोमवार को उसने राम रहीम से 20 मिनट तक मुलाकात की। अंबाला जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद पांचवीं बार हनीप्रीत ने राम रहीम से मुलाकात की है। हनीप्रीत के अलावा राम रहीम के केस की पैरवी करने वाले दो वकील और डेरा चेयरपर्सन शोभा गोरा भी साथ थी।
विज्ञापन
लग्जरी कार से दोपहर करीब ढाई बजे हनीप्रीत सुनारिया जेल पहुंची। उनके साथ तीन लोग थे। हनीप्रीत के जेल पहुंचने की सूचना के बाद राम रहीम को मुलाकात के लिए लाया गया। जहां पर नियमानुसार उसकी 20 मिनट तक मुलाकात कराई गई। गौरतलब है कि सुनारिया जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को मिलने इससे पहले परिजन पहुंचे थे।
राम रहीम से मुलाकात करने वालों में उनका बेटा जसमीत, दामाद रुहमीत और साहनमीत व डेरा सच्चा सौदा की चेयरपर्सन शोभा गोरा भी शामिल थी। बता दें कि सिरसा के डेरा सच्चा सौदा संचालक राम रहीम दुष्कर्म और पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में सुनारिया जेल में 2017 से सजा काट रहा है।
विज्ञापन
लोहड़ी पर चौथी बार मिली थी हनीप्रीत
लोहड़ी के दिन हनीप्रीत ने गुरमीत राम रहीम से सुनारिया जेल में 20 मिनट मुलाकात की थी। लग्जरी कार से पहुंची हनीप्रीत को राम रहीम के लिए मूंगफली व गजक अंदर ले जाने के लिए 28 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। सामान की जांच के बाद उसे अंदर भेजा गया। बता दें कि अंबाला जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद चौथी बार हनीप्रीत ने राम रहीम से मुलाकात की है।
हनीप्रीत के अलावा राम रहीम के केस की पैरवी करने वाले दो वकील भी साथ थे। पंजाब नंबर की सफेद रंग की फारच्युनर कार से दोपहर करीब ढाई बजे हनीप्रीत सुनारिया जेल पहुंची। इस दौरान उसके हाथ में एक बैग था। जिसमें मूंगफली व गजक रखा हुआ था। इस सामान की जांच प्रक्रिया में 28 मिनट लगे। इसी दौरान राम रहीम को मुलाकात के लिए लाया गया। जहां पर नियमानुसार उसकी 20 मिनट तक मुलाकात करायी गई।
गौरतलब है कि सुनारिया जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को मिलने पिछले सोमवार को परिजन पहुंचे थे। राम रहीम से मुलाकात करने वालों में उनका बेटा जसमीत, दामाद रुहमीत व साहनमीत व डेरा सच्चा सौदा की चेयरपर्सन शोभा गोरा भी शामिल थे।
तीसरी बार 30 दिसंबर को मिली थी
साध्वी यौन उत्पीड़न केस में सजा काट रहे राम रहीम ने दिसंबर में 100 मिनट परिजनों व हनीप्रीत से मुलाकात की थी। इसमें 40 मिनट परिजनों तो 60 मिनट हनीप्रीत से बातचीत की है। इसी कड़ी में हनीप्रीत सुनारिया जेल पहुंची और राम रहीम से 20 मिनट तक मुलाकात की। दो बजकर 54 मिनट पर हनीप्रीत सुनारिया जेल पहुंची।
करीब एक घंटे तक वह जेल परिसर में रही। इस दौरान अन्य कैदियों की मुलाकात बंद रही। हनीप्रीत के जेल पहुंचने के बाद जेल प्रशासन की ओर से उसकी 20 मिनट राम रहीम से मुलाकात कराई गई। जेल में हनीप्रीत के साथ राम रहीम का चचेरा भाई चरण सिंह सिद्धू, उनके वकील हरीश छाबड़ा व राजेंद्र सिंह सारां भी आए हुए थे।
23 दिसंबर को दूसरी बार मिली थी
राम रहीम से 27 माह 27 दिन बाद उनकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत ने अकेले में मुलाकात की थी। हनीप्रीत के अचानक मिलने पहुंचने पर इस बात का खुलासा हुआ कि जेल प्रशासन ने उसका नाम गुरमीत की पारिवारिक सूची में शामिल कर लिया है। सजायाफ्ता कैदी से मिलने के लिए सप्ताह में दो दिन तय होते हैं। उनसे मिलने वालों के दस लोगों का नाम जेल प्रशासन के पास होता है।
हालांकि 9 दिसंबर को वह परिवार वालों के साथ राम रहीम से मिली थी। मगर इस बार की मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार राम रहीम से डेरा संबंधी सहित कई विषयों पर हनीप्रीत ने चर्चा की है। दो बजकर 27 मिनट पर हनीप्रीत जेल पहुंची। हनीप्रीत के जेल पहुंचने के बाद जेल प्रशासन की ओर से उसकी 20 मिनट राम रहीम से मुलाकात कराई गई।
राम रहीम की राजदार और मुंहबोली बेटी हनीप्रीत के अकेले जेल पहुंचना चर्चा का विषय बना हुआ है। इस दौरान दोनों के बीच करीब 20 मिनट तक बातचीत हुई। हनीप्रीत के साथ ही डेरा की चेयरपर्सन शोभा इंसा और दो वकील संदीप कामरा व राजेंद्र सिंह भी साथ रहे।
9 दिसंबर को पहली बार मिली थी
दो साध्वियों से दुष्कर्म और पत्रकार की हत्या मामले में सुनारिया जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम से पंचकूला हिंसा की आरोपी हनीप्रीत ने सोमवार को करीब 20 मिनट मुलाकात की। दो साल तीन माह और 15 दिन बाद राम रहीम से मिलकर हनीप्रीत भावुक हो गई। इस दौरान जेल परिसर के आसपास कड़ी सुरक्षा रही। पंचकूला हिंसा मामले में 6 नवंबर 2019 को जमानत मिलने के बाद से हनीप्रीत गुरमीत से मिलने की कोशिश कर रही थी।
जानकारी के अनुसार, हनीप्रीत सोमवार दोपहर 2:10 बजे सुनारिया जेल पहुंची। इस दौरान तीन वकील उसके साथ थे। सिरसा नंबर की आई-20 गाड़ी में आई हनीप्रीत के साथ दूसरी गाड़ी में उसके वकील संदीप कामरा, राजेंद्र सिंह सरां और हरीश छाबड़ा भी थे। सूत्रों के अनुसार दोपहर 3:15 बजे दो वकीलों संदीप कामरा और राजेंद्र सिंह के साथ हनीप्रीत चली गई, जबकि तीसरे वकील हरीश छाबड़ा ने बाद में राम रहीम से करीब एक घंटे तक मुलाकात की।
सिरसा पुलिस ने दी मुलाकात को हरी झंडी
गुरमीत राम रहीम से हनीप्रीत की मुलाकात की अनुमति को लेकर सुनारिया जेल प्रशासन और सिरसा पुलिस के बीच कई बार पत्राचार हुआ। हनीप्रीत ने जब पहले राम रहीम से मुलाकात की अर्जी दी थी तो सिरसा पुलिस ने सुनारिया जेल प्रशासन को यह कहकर मुलाकात की अनुमति देने से इनकार कर दिया था कि इससे कानून व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।
सीबीआई की विशेष अदालत ने साध्वी यौन उत्पीड़न मामले में राम रहीम को 25 अगस्त 2017 को सजा हुई थी। इसके चलते पंचकूला में हिंसा हुई, जिसके बाद देर शाम पुलिस राम रहीम को हेलिकाप्टर से रोहतक की सुनारिया जेल लेकर पहुंची। उस समय हनीप्रीत भी साथ थी। इसके बाद पुलिस ने हिंसा के मामले में हनीप्रीत को भी पंजाब से गिरफ्तार किया था।
वह 2017 से लेकर 6 नवंबर 2019 को जमानत होने तक अंबाला की जेल में बंद रही। इसी नवंबर 2019 में उसे जमानत मिली थी। बाहर आकर हनीप्रीत ने सुनारिया जेल प्रशासन को राम रहीम से मुलाकात करने की अर्जी दी, लेकिन जेल प्रशासन ने सिरसा एसपी की रिपोर्ट पर अर्जी खारिज कर दी। बाद में गृह मंत्री अनिल विज के हस्तक्षेप के बाद जेल प्रशासन ने हनीप्रीत को मुलाकात की अनुमति दी।