फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत कोर्ट में पेश हुई, अब अगली सुनवाई में तय होंगे आरोप

Thu, 29 Mar 2018 10:06 AM IST
दीपक शाही/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
पंचकूला कोर्ट में हनीप्रीत
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत को पंचकूला हिंसा मामले में बुधवार को पंचकूला की अदालत में पेश किया गया। पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई। अब मामले की सुनवाई 19 अप्रैल को होगी, जिसमें आरोप तय किए जाएंगे। बुधवार को हनीप्रीत सहित सभी आरोपियों को चार्जशीट की कॉपी दी गई।
विज्ञापन


इससे पहले हनीप्रीत और सुखदीप कौर समेत सभी 15 आरोपियों को 6 मार्च को कोर्ट में पेश किया गया था। बचाव पक्ष के वकीलों ने दलील दी थी कि उन्हें अभी तक चालान की कॉपी नहीं मिली है। इसलिए सुनवाई की तारीख 28 मार्च दे दी गई थी। इसी कड़ी में बुधवार 26 मार्च को पेशी हुई, लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेश किया गया।

हनीप्रीत के खिलाफ पंचकूला में 25 अगस्त को दो साध्वियों से दुष्कर्म केस में गुरमीत राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के बाद हिंसा फैलाने का आरोप है। काफी समय तक फरार होने के बाद उसे अक्टूबर में पंजाब के जीरकपुर के पास से गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रही पंचकूला पुलिस की विशेष एसआईटी ने 28 नवंबर 2017 को हनीप्रीत समेत 15 लोगों के खिलाफ 1200 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी। चार्जशीट में सभी आरोपियों को पंचकूला में दंगों और हिंसा की घटना के लिए आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन

मामले में हनीप्रीत को बनाया गया मुख्य आरोपी

हनीप्रीत - फोटो : ANI
आरोपियों में हनीप्रीत के अलावा आदित्य इंसा, पवन इंसा, सुरेंद्र धीमान, दिलावर इंसा, दान सिंह, चमकौर सिंह और गोविंद राम का नाम भी शामिल है। सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा 121, 121ए, 216, 145, 150, 151, 152, 153 और 120बी के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

चार्जशीट में मुख्य आरोपी हनीप्रीत को बनाया गया है। हनीप्रीत पर राष्ट्र के खिलाफ जंग छेड़ने की धारा 121 यानी देशद्रोह और 121ए, 121बी के तहत आपराधिक वारदातों को अंजाम देने की साजिश रचने का केस दर्ज किया गया है।

हरियाणा पुलिस का दवा है कि डेरा सच्चा सौदा के हेडक्वॉर्टर में एक सीक्रेट मीटिंग में पंचकूला हिंसा की साजिश रची गई थी। मामले की जांच करने के बाद चार्जशीट में कुल 67 लोगों को गवाह बनाया गया है, जिनमें से ज्यादातर पुलिस के लोग हैं।

गौरतलब है कि पंचकूला में डेरा प्रमुख राम रहीम को साध्वी रेप मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद उनके कथित समर्थकों द्वारा हिंसक प्रदर्शन किए गए थे। पंचकूला में 25 अगस्त को हुई हिंसा में 30 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी। इस दौरान 100 से ज्यादा गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया था। हनीप्रीत को इस पूरी हिंसा का मास्टरमाइंड बताया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें