थाना निहाल सिंह वाला पुलिस ने अश्लील फोटो खींच कर ब्लैकमेलिंग करने के आरोप में दो महिलाओं और गिरोह प्रमुख होमगार्ड वालंटियर समेत पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करचार को गिरफ्तार किया है।
इन आरोपियों को स्थानीय ड्यूटी मजिस्ट्रेट अनीश गोयल की अदालत में पेश किया और अदालत ने दो दिन का पुलिस रिमांड मंजूर करचारों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया।
एसपी (डी) हरजीत सिंह पन्नू ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि निहाल सिंह वाला इलाके में अश्लील तस्वीरें खींच कर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले एक गिरोह के बारे में सूचना मिली थी।
उन्होंने बताया कि इस गिरोह का प्रमुख होमगार्ड वालंटियर बीरा सिंह निवासी निहाल सिंह वाला घर में गैर महिलाओं को बुलाकर आम आदमी को बहाने से अपने घर ले जाता था।
उन्होंने कहा इस दौरान यह महिलाएं अपने साथ डरा धमका कर अश्लील फोटो खिंचवा कर पुलिस के पास केस दर्ज करवाने की धमकी देकर मोटी रकम वसूल करती थी।
उन्होंने बताया कि टैक्सी चालक बलदेव सिंह गांव राऊके कलां को होमगार्ड वालंटियर बीरा सिंह गुमराह कर अपने घर ले गया और वहां से पहले से मौजूद जिला बरनाला के गांव गागेवाल की विधवा महिला ने टैक्सी चालक बलदेव सिंह को अपने जाल में फंसा कर बेटे गुरजिंदर सिंह से अपने और गांव धूडकोट रणसिंह की महिला से अश्लील फोटो खिंचवा ली।
इसके बाद होमगार्ड वालंटियर बीरा सिंह और सतनाम सिंह निवासी रणसिंह कलां ने महिलाओं को चुप करवाने के बदले 50 हजार रुपये में सौदा करवा दिया।
इस मौके पन्नू ने बताया पुलिस के पास शिकायत आने पर टैक्सी चालक से 50 हजार रुपये की नकदी वसूल कर रहे इस गिरोह को पकड़ लिया।
उन्होंने बताया कि आरोपियों से प्राथमिक पूछताछ में पता लगा है कि गिरोह ने कई लोगों से इसी तरहमोटी रकम वसूल की हैं, लेकिन इन लोगों ने बदनामी के डर से पुलिस को शिकायत नहीं की।
इस मौके एसएचओ निहाल सिंह वाला परविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने होमगार्ड वालंटियर बीरा सिंह, बलजिंदर कौर उर्फ रानी, चरनजीत कौर उर्फ चरनों को उसके बेटे गुरजिंदर सिंह समेत गिरफ्तार कर लिया है और कथित दलाल बलजिंदर सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।