सोशल मीडिया पर होमगार्ड भर्ती की झूठी सूचना वायरल होने के बाद युवाओं ने दफ्तर पहुंचकर जबरदस्त हंगामा किया, पुलिस लाइन भी गए। हरियाणा के जींद में यह मामला सामने आया। सोशल मीडिया पर होमगार्ड भर्ती की सूचना वायरल हुई।
सूचना पढ़कर हजारों की संख्या में नौजवान होमगार्ड कार्यालय के बाहर जमा हो गए। लेकिन भर्ती की सूचना झूठी निकली और उसके बाद युवकों ने होमगार्ड कार्यालय के बाहर खूब हंगामा किया। कर्मचारियों ने कार्यालय के बाहर भर्ती की वायरल वीडियो को झूठी बताते हुए नोटिस छपवाकर लगवाया, मगर युवक शांत नहीं हुए।
उन्होंने प्रशासन से मांग कि जिसने भी होमगार्ड की झूठी भर्ती की सूचना वायरल की है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। अंकित, दीपक, अमित, सुखदेव, विक्रम, राजेश, मंदीप ने बताया कि फेसबुक और व्हाट्सएप पर सूचना मिली कि होमगार्ड की भर्ती निकली है। वे पुलिस लाइन गए तो पुलिस कर्मियों ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है।
सोशल मीडिया पर झूठी सूचना वायरल
होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। इसमें कोई होमगार्ड की भर्ती नहीं हुई। इसमें पहले रजिस्ट्रट हो गार्ड को शामिल किया गया है और किसी भी प्रकार की कोई भी नई होमगार्ड की भर्ती नहीं हुई है। जिसने भी सोशल मीडिया के माध्यम से झूठी सूचाना वायरल की है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- कृष्ण, होमगार्ड इंचार्ज जींद।