फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई तनातनी: गृह मंत्रालय ने पंजाब के तीन जिलों में बंद की इंटरनेट सेवाएं, मान सरकार ने फैसले पर जताई आपत्ति

Thu, 15 Feb 2024 05:51 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

गृह मंत्रालय ने पंजाब के पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और संगरूर में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। इन जिलों में सेवाएं 16 फरवरी रात 12.59 बजे तक बंद रहेंगी। केंद्र के साथ बैठक में कोई समाधान न निकला तो सेवाएं आगे भी बाधित रह सकती हैं। 
विज्ञापन
किसान आंदोलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसान आंदोलन के बीच गृह मंत्रालय ने अब पंजाब पर सख्ती करते हुए प्रदेश के तीन जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। पंजाब सरकार ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


पत्र में लिखा गया है कि बिना सूचना दिए इस प्रकार का कदम उठाना नियमों के विरुद्ध है। इन तीनों जिलों में 16 फरवरी शुक्रवार देर रात 12.59 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। अगर आंदोलन का कोई निष्कर्ष नहीं निकलता तो इंटरनेट सेवाएं बाधित किए जाने की प्रक्रिया आगे भी बढ़ सकती है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से पब्लिक इमरजेंसी व पब्लिक सेफ्टी रूल्स 2017 का हवाला दिया।

पंजाब सरकार ने आपत्ति दर्ज कराते हुए इंटरनेट सेवाएं बहाल किए जाने के लिए कहा है। गृह मंत्रालय ने पंजाब के जिला पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और संगरूर में इंटरनेट सेवाएं बंद की हैं। पटियाला के शतराना, समाना,घनौर, देवीगढ़, बलबहेरा में, संगरूर के खनौरी, मोनाक, लेहरा, सुनाम, छजली और पूरे फतेहगढ़ साहिब जिला में इंटरनेट सेवाएं ठप पड़ी हैं। 
विज्ञापन


दरअसल गृह मंत्रालय ने यह कदम किसान आंदोलन के चलते उठाया है। अब तक केवल हरियाणा सरकार ने किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए इंटरनेट सेवाएं बंद की थी। पंजाब सरकार ने प्रदेश में जब किसानों को रोकने के लिए किसी प्रकार की सख्ती और ठोस कदम नहीं उठाए, तो गृह मंत्रालय ने ही इसमें हस्ताक्षेप करते हुए अपने स्तर पर इंटरनेट सेवाएं बाधित कर दी। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग ने कहा कि केंद्र द्वारा पंजाब के तीन जिलों में इंटरनेट सेवा बंद करना बिल्कुल गलत है। मामले में केंद्र सरकार को आपत्ति दर्ज करवाई गई है। सीएम भगवंत मान ने खुद इस चीज का संज्ञान लिया है।

ड्रोन से आंसू गैस के गोले दागने पर भी गहराया विवाद
किसानों के दिल्ली कूच पर जब हरियाणा सरकार ने पंजाब की सरहद के 300 मीटर के अंदर तक किसानों पर ड्रोन से आंसू गैस के गोले दागे तो मामले में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद हस्तक्षेप किया। पंजाब सरकार ने हरियाणा को पत्र लिखकर प्रदेश की सरहद पर या अंदर ड्रोन उड़ाने पर तत्काल रोक लगाने को कहा। पंजाब पुलिस के एडीजीपी जसकरण सिंह ने भी मौके का मुआयना किया। एडीजीपी गुरुवार सुबह भी शम्भू बॉर्डर पर हरियाणा की ओर से ड्रोन से आंसू गैस के गोले दागने की घटना का इनपुट लेने पहुंचे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें