फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुषमा की बहन के लिए राजनाथ का प्रचार

Tue, 14 Oct 2014 09:50 AM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, सफीदों
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी डॉ. वंदना शर्मा के लिए प्रचार करने पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सोमवार को सफीदों के उपमंडल में एक जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन

गृह मंत्री राजनाथ ने कहा कि जिस प्रकार से लोकसभा चुनावों में जनता ने भाजपा को छप्पर फाड़कर जीत दिलाई है, ठीक उसी प्रकार से विधानसभा चुनाव में हरियाणा की जनता छाप्पर फाड़कर भाजपा को वोट देगी। भाजपा की सरकार आने पर सफीदों क्षेत्र के साथ-साथ पूरे प्रदेश को नंबर वन बना दिया जाएगा। भाजपा प्रत्याशी डॉ. वंदना शर्मा के लिए प्रचार करने पहुंचे राजनाथ सिंह ने कहा कि वंदना शर्मा की काबलियत को देखकर विजयी बनाना है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि  हरियाणा में लोगों को बिजली, पानी, रोजगार के लिए भी भटकना पड़ रहा है। जिससे किसानों को पानी के साथ-साथ बिजली भी नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों तथा महिलाओं की सुरक्षा न होना आदि समस्याओं का निदान भाजपा की सरकार बनते ही किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा की लोकसभा चुनाव में जनता ने समर्थन देकर कुर्ता तो पहना दिया है। अब हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारी जीत कराकर पैजामा और पहना दें। उसके बाद आपके पौ बारह हो जाऐंगे। उन्होंने कहा की मोदी जी ने भारत का मस्तक पूरी दुनिया के देशों में ऊंचा किया है।

मोदी को वीजा नहीं देने वाले देश आज मोदी जी का रेड कारपेट बिछाकर स्वागत कर रहें हैं।  इसी प्रकार हरियाणा में भाजपा की सरकार बनते ही नई ऊंचाइयों को छुएगा। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पिल्लूखेड़ा को सब डिविजन बनाने की घोषणा कई बार कर चुके हैं, लेकिन घोषणा केवल घोषणा बनकर ही रह गई।
विज्ञापन


उन्होनें कहा कि भारत द्वारा सीमा समझौते का उल्लंघन कभी भी नहीं किया जाता जब भी उल्लंघन होता है, पाकिस्तान कि तरफ से होता है। पाकिस्तान अपनी आंतरिक समस्याओं से जनता का ध्यान बांटने के लिए सीमा पर विवाद करता है। अब सफेद झंडा दिखाने से काम नहीं चलेगा। गोली का जवाब गोली से दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें