हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज।
- फोटो : फाइल
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज अपनी ही सरकार से नाराज हो गए हैं। उन्होंने चिट्ठी लिखकर ग्रीवेंस कमेटी की बैठकों पर सवाल उठाए हैं, जिसमें उन्होंने कहा है कि ग्रीवेंस कमेटी में लिए गए फैसलों पर यदि कोई कार्रवाई नहीं होती है तो ऐसी मीटिंगों के आयोजन का कोई औचित्य नहीं है।
गृह मंत्री विज की नाराजगी की वजह हिसार में तीन महीने पहले हुई ग्रीवेंस कमेटी की मीटिंग में दो अधिकारियों के निलंबन पर अभी तक कार्रवाई नहीं होना बताई जा रही है। नाराज विज ने यह भी एलान किया है कि अब वह जिलों में होने वाली ग्रीवेंस कमेटी की किसी भी मीटिंग में हिस्सा नहीं लेंगे।