फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में होमगार्ड जवानों को मिल सकती अच्छी खबर, मेहनताना बढ़ाने की तैयारी में सरकार

Thu, 13 Feb 2020 12:10 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

हरियाणा सरकार होमगार्ड जवानों का मेहनताना बढ़ाने पर विचार कर रही है। हरियाणा गृहरक्षी एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की सिफारिश के बाद इस प्रस्ताव पर मंथन चल रहा है। सिफारिश पर यदि हरियाणा सरकार की मुहर लग जाती है तो होमगार्ड जवानों के मेहनताने में  करीब 33 फीसदी यानी करीब नौ हजार रुपये की वृद्धि हो सकती है।

विज्ञापन


बताते चलें कि हरियाणा में होमगार्ड जवानों का मेहनताना कई वर्षों से नहीं बढ़ाया गया था। आज भी इन होमगार्ड जवानों को 572 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मेहनताना दिया जाता है। इस तरह इन होमगार्ड जवानों का मासिक मेहनताना 17160 रुपये से लेकर 17732 रुपये प्रति माह तक ही बनता है। इसी को लेकर होमगार्ड जवान लंबे अरसे से अपने मेहनताना वृद्धि की मांग हरियाणा सरकार से कर रहे थे।

उधर, सुप्रीम कोर्ट ने भी 2015 में एक मामले में आदेश दिया था, जिसमें कहा गया था कि होमगार्ड जवान का मेहनताना कम से कम एक पुलिस कांस्टेबल के एंट्री लेवल (बेसिक पे+डीए) के वेतन के समान होना चाहिए। मगर बावजूद इसके  हरियाणा के होमगार्ड काफी समय से 572 रुपये प्रति दिन के हिसाब से ही मेहनताना ले रहे थे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कमांडेंट जनरल होमगार्ड एव निदेशक सिविल डिफेंस हरियाणा डीजीपी प्रभात रंजन देव ने बताया कि होमगार्ड जवानों के मेहनताना वृद्धि को लेकर हरियाणा गृहरक्षी एवं नागरिक सुरक्षा विभाग ने उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से वहां के होमगार्ड को मिलने वाले मेहनताने की रिपोर्ट मंगवाई है, ताकि मालूम चल सके कि विभिन्न राज्यों में होमगार्ड जवानों को कितना मेहनताना मिलता है।

डीजीपी देव के अनुसार इस संदर्भ में  सरकार से पिछली बैठक के दौरान विभाग ने होमगार्ड जवानों के मेहनताना वृद्धि की सिफारिश भी की गई है। मामला विचाराधीन चल रहा था, जिस पर सरकार को निर्णय लेना है। उनके अनुसार यदि मेहनताना बढ़ता है, तो निसंदेह होमगार्ड जवानाें का हौसला भी बढ़ेगा और वे  ज्यादा उत्साह से काम करेंगे।
होमगार्ड के जवानों के मानदेय में बढ़ोतरी को लेकर प्रस्ताव सरकार स्तर पर विचाराधीन है। अभी इस पर निर्णय नहीं हुआ है। होमगार्ड जवानों की ये मांग लंबे समय से थी। सरकार  इस पर गंभीरता से विचार कर रही है। - अनिल विज, गृहमंत्री, हरियाणा सरकार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें