सर्जिकल स्ट्राइक के चलते हाईअलर्ट के बाद सुरक्षित ठिकानों की ओर जाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद सीमा के दोनों तरफ माहौल तनावपूर्ण हो गया है। इसके चलते रिफ्यूजी कैंप बनाए गए हैं और छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। तनावपूर्ण माहौल के चलते पंजाब के बॉर्डर एरिया गुरदासपुर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
सीमा के 10 किमी के गांवों को खाली करवाने के आदेश दे दिए गए है। सीमा पर बसे गांव चौंतड़ा, सलाच, चाकरी, ठाकुरपुर, मियानी मलाह व अन्य को खाली करवाने की कवायद शुरू कर दी गई है। जगह-जगह गुरुद्वारों से स्पीकर के जरिए घोषणा करके लोगों से अपील की जा रही है कि जल्द से जल्द गांवों को खाली कर दें।
सीमा से बिल्कुल सटे गांवों के लोगों ने तो गांव खाली करवाने शुरू भी कर दिए गए है। घोषणा सुनने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। प्रशासन की ओर से ज्ञान अंजन स्कूल कलानौर, बेअंत कालेज, सुखजिंद्रा कालेज, गवर्नमेंट कालेज गुरदासपुर में रिफ्यूजी कैंप बनाए गए हैं।